76 की उम्र में आशीष राय ने पूरी की 90वीं मैराथन
राय ने विल्मिंगटन में रविवार को अपनी 90वीं मैराथन को पूरा करने में छह घंटे 32 मिनट का समय लिया। इस मैराथन में 600 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया जिनमें राय की उम्र सबसे ज्यादा थी।
राय ने आईएएनएस से कहा, "यह बहुत ही थका देने वाला था।" उन्होंने न्यूयार्क में 31 मई को आयोजित होने वाले बॉब पोट्स मैराथन में भी हिस्सा लेने की योजना बनाई है।
भारत में उन्होंने पिछली मैराथन नोएडा में पूरी की थी। यहां उन्होंने छह घंटे और चार मिनट का समय लिया था। एक महीने पहले मुंबई की एक मैराथन को राय ने छह घंटे और सात मिनट में पूरा किया था।
राय साल 2010 तक मैराथन का शतक लगाना चाहते हैं। भारतीय वायु सेना में हृदय रोग विशेषज्ञ के पद से 50 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होने के बाद से वह मैराथनों का हिस्सा बन रहे हैं।
राय लिमका बुक ऑफ रिकार्डस में भी अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। यही नहीं वह भारत से बाहर अब तक 20 देशों में मैराथनों का हिस्सा भी बने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications