राउल ने 16 वर्ष बाद रियल मेड्रिड को कहा अलविदा
क्लब की वेबसाइट 'रियलमेड्रिड डॉट कॉम' के मुताबिक राउल ने जर्मनी की घरेलू लीग बंडेशलीगा के क्लब श्लाके04 के साथ दो साल का करार करने की संभावना है। इसके अलावा उनके प्रीमियर लीग में खेलने की उम्मीद बनी हुई है।
रियल के कप्तान रह चुके राउल ने इसे एक बेहद कठिन फैसला बताया है। 17 जुलाई, 1977 को मेड्रिड में जन्मे राउल ने 1992 में रियल के साथ करार किया था लेकिन उन्हें अपना पहला मैच खेलने का मौका 1994 में 17 साल की उम्र में रियल जारागोजा के खिलाफ मिला था।
राउल ने सबसे पहले एक युवा खिलाड़ी के तौर पर एटलेटिको मेड्रिड क्लब के साथ करार किया था लेकिन क्लब द्वारा युवा टीम को भंग किए जाने के बाद राउल को कोई दूसरा आश्रय तलाशना पड़ा था। मजेदार बात यह है कि राउल ने अपने करियर का पहला गोल एटलेटिको के खिलाफ ही किया था।
स्पेन के लिए 102 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में सर्वाधिक 44 गोल करने वाले राउल ने रियल के लिए विभिन्न आयोजनों में कुल 741 मैच खेले और रिकार्ड 323 गोल किए। उनके टीम में रहते रियल ने छह स्पेनिश लीग और तीन चैम्पियंस लीग खिताब अपने नाम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications