For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Indian Super League 6 : ओडिशा ने एटीके को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

पुणे, 24 नवंबर। ओडिशा एफसी ने रविवार को यहां श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के 22वें मैच में एटीके को गोलरहित ड्रॉ पर रोक कर उसे अंक बांटने पर मजबूर कर दिया।

एटीके की पांच मैचों में यह पहला ड्रॉ है। एटीके के अब 10 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर कायम हैं। वहीं, ओडिशा की पांच मैचों में यह दूसरा ड्रॉ है। टीम के अब पांच अंक हो गए है और वह छठे नंबर पर कायम हैं।

एटीके ने मैच के दूसरे मिनट से ही आक्रमण करना शुरू कर दिया जब रॉय कृष्णा ने बॉल को माइकल सूसाइराज की ओर दिया। सूसाइराज का शॉट हालांकि गोल पोस्ट के करीब से निकल गया। एटीके की टीम 10वें मिनट में भी कॉर्नर का फायदा नहीं उठा सकी।

15वें मिनट एटीके के अनस एडाथोडिका को मैच का पीला कार्ड मिला जबकि अगले दो मिनट में मेजबान ओडिशा दो बार गोल करने से चूक गया। वहीं, 27वें मिनट में एटीके भी बढ़त लेने से चूक गई जब डेविड विलियम्स के शॉट को युवा गोलकीपर अर्शदीप सिंह ने नाकाम कर दिया और इस प्रयास में वह चोटिल भी हो गए।

इसी मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी एटीके ने इसके बाद आगे भी अपना आक्रमण जारी रखा। इसी प्रयास ने 39वें मिनट में स्ट्राइकर कृष्णा अपने साथी सूसाइराज के पास को अपने नियंत्रण में नहीं रख पाए और इस बार भी एटीके के हाथों से बढ़त लेने का सुनहरा मौका निकल गया।

इस तरह दोनों में से कोई भी टीम पहले हाफ में गोल नहीं दाग पाई।

दूसरे हाफ में 49वें मिनट में ओडिशा के कार्लोस डेलगोडो फाउल कर बैठे, जिस पर कि एटीके को फ्री किक मिला। जेवियर हर्नांडीज ने इस पर शॉट लिया, लेकिन उनका यह शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया।

इसके बाद तो दोनों ही टीमें अपने खिलाड़ियों को अंदर-बाहर भेजती रही, लेकिन वह बढ़त हासिल नहीं कर पाई। 63वें मिनट में हर्नांडीज के पास पर जॉबी जस्टिन ने बेहतरीन हेडर लगाया, लेकिन नंदकुमार सीकर ने इसे क्लीयर करते हुए ओडिशा को खोल खाने से बचा लिया।

एटीके की टीम 82वें मिनट में भी बढ़त लेने के मौके को गंवा बैठी। कृष्णा को बॉक्स के अंदर से एक लंबा पास मिला। कृष्णा ने इस पर एक बेहतरीन शॉट लिया, लेकिन डियावांडौ डियागने ने इसे ब्लॉक करके एटीके को बढ़त लेने से रोक दिया।

89वें मिटन में भी अर्शदीप ने बेहतरीन सेव करके एटीके को बढ़त लेने से रोके रखा। इसके बाद मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया।

इंजुरी टाइम में भी दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं दाग पाई और दोनों टीमों को गोलरहित ड्रॉ खेलकर एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

Story first published: Sunday, November 24, 2019, 22:01 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+