For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 6 : घर में अजेयक्रम जारी रखना चाहेगा जमशेदपुर एफसी, चेन्नई से मुकाबला

जमशेदपुर, 8 दिसम्बर । जमशेदपुर एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में अपने घर में चार मैचों से अजेय चल रही है। जमशेदपुर को सोमवार को होने वाले लीग के अपने अगले मैच में दो बार की चैम्पियन चेन्नइयन एफसी की मेजबानी करनी है और मेजबान टीम इस मैच में भी अपना अजेयक्रम जारी रखना चाहेगी।

कोच एंटोनिया आयरनडो की जमशेदपुर ने इस सीजन में अब तक घर में चार मैच खेले हैं, जिसमें उसने दो जीते हैं और दो ड्रॉ खेले हैं। टीम की नजरें अब अंकतालिका में शीर्ष के करीब पहुंचने पर लगी हुई है।

टीम के लिए चिंता की बात यह है कि इस सीजन में अब तक पांच गोल दाग चुके सर्जियो कास्टेल चोट से पूरी तरह से उबरे नहीं है। कास्टेल को पिछले मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ चोट लग गई थी। मिडफील्डर पिटी ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है, लेकिन वह मैच का हिस्सा नहीं होंगे।

आयरनडो ने कहा, ''हम अपने खिलाड़ियों और उनके द्वारा किए गए काम पर भरोसा करना जारी रखेंगे। इस समय जो स्थिति है उससे मैं खुश हूं। हमने चार विदेशी खिलाड़ियों में से दो गंवा दिए हैं लेकिन टीम अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। मुझे उम्मीद है कि जब तक दोनों खिलाड़ी चोट से उबर नहीं जाते तब हम ऐसे ही प्रदर्शन करना जारी रखेंगे।''

इस बीच, चेन्नइयन एफसी के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है क्योंकि टीम अपने नए कोच ओवेन कॉयले के मार्गदर्शन में पहली बार मैदान पर उतरेगी।

चेन्नइयन को छह मैचों में अब तक केवल एक जीत मिली है और टीम को प्रत्येक मैच में गोल खाना पड़ा है। कॉयले को अब टीम की डिफेंस में बहुत काम करना होगा।

कॉयले ने कहा, ''हमारा पहला लक्ष्य मैच जीतना और फिर चीजों को सिस्टम के अनुसार ठीक करना है। यहां पर अच्छे प्रतिद्वंद्वी है। लेकिन हमारे पास भी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके पास टीम को प्लेआॅफ तक पहुंचाने की क्षमता है। हम जमशेदपुर का बहुत सम्मान करते हैं क्योंकि वे एक अच्छी टीम है। लेकिन हम भी यहां डर के साथ नहीं आए हैं। अगर हम इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो हम जीत सकते हैं।''

आंद्रे शेम्बरी, जिन्हें पिछले मैच में बेंच पर बैेठना पड़ा था अब वह फिर से शुरुआत करने के लिए फिट हैं। यह देखना हालांकि काफी अहम होगा कि क्या कॉयले अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव करते हैं या फिर उन्हीं खिलाड़ियों के साथ उतरते हैं, जो पिछले मैच में टीम का हिस्सा थे।

Story first published: Sunday, December 8, 2019, 19:51 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+