For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL-6 : बेंगलुरू एफसी को हराकर घर में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी एटीके

कोलकाता, 24 दिसम्बर । मेजबान एटीके बुधवार को यहां विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन में मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू एफसी के खिलाफ होने वाले हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के मैच में घर में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी। कोच एंटोनियो हबास की एटीके इस सीजन की एकमात्र ऐसी टीम है जो अपने घर में अब तक अजेय चल रही है और टीम ने सबसे ज्यादा 10 गोल किए है। घर में टीम का डिफेंस काफी मजबूत रहा है और उसने अब तक तीन ही गोल खाए हैं।

एटीके की इस सीजन में इस घरेलू रिकॉर्ड की असली परीक्षा अब कार्लेस कुआड्राट की टीम बेंगलुरू एफसी के खिलाफ होगी, जो इस सीजन में घर के बाहर अब तक अजेय चल रही है। हबास ने कहा, ''हमें उनकी (बेंगलुरू) की तुलना इस सीजन की सर्वश्रेष्ठ टीमों में करनी होगी। हमारे लिए यह एक महत्वपूर्ण मैच है। मौजूदा चैंपियन के खिलाफ हमें अपने खेल का स्तर पता है और इसलिए यह मेरे और मेरे खिलाड़ियों के लिए काफी महत्वपूर्ण मैच है।''टीम के स्टार खिलाड़ी रॉय कृष्णा अब आठ गोल कर चुके हैं। इन आठ गोलों में से पांच गोल उन्होंने पिछले चार मैचों में किया है।

दूसरी तरफ, बेंगलुरू का एटीके खिलाफ अब तक शतप्रतिशत का रिकॉर्ड रहा है। बेंगलुरू ने एटीके के खिलाफ अब तक चार मैच खेले हैं और चारों में उसने एटीके को धूल चटाई है। यहां तक कि एटीके की टीम इन चार मैचों में बेंगुलुरू के खिलाफ केवल एक ही गोल कर पाई है। इस मैच में एटीके लिए बेंगलुरू के डिफेंस में सेंध लगाना आसान नहीं होगा क्योंकि मौजूदा चैंपियन ने नौ मैचों में अब तक केवल पांच ही गोल खाए हैं। बेंगलुरू ने इस सीजन में 11 गोल दागे हैं।

इस शानदार रिकॉर्ड के बावजूद बेंगलुरू को क्रॉस को गोल में बदलने के लिए संघर्ष करना पड़ा रहा है। 100 से अधिक क्रॉस के बावजूद टीम केवल एक ही गोल कर पाई है। बेंगलुरू इस समय अंकतालिका में 16 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है और टीम अगर यह मैच जीतती है तो वह टॉप पर पहुंच जाएगी। कोच कुआड्राट ने कहा, ''निश्चित रूप से, इस मैच के लिए हमारे पास प्लान है। हम उन्हें दबाव में लाने की कोशिश करेंगे। उनके पास दो शानदार फॉरवर्ड (कृष्णा और विलियम्स) हैं। मुझे लगता है कि एटीके की यह एक होशियारी है कि वह उन खिलाड़ियों को ला रहा है, जो एकसाथ खेल रहे हैं।''

एटीके 15 अंकों के साथ बेंगलुरू से एक स्थान नीचे तीसरे नंबर पर है। टीम को एफसी गोवा से 1-2 से हार मिली है जबकि हैदाबाद एफसी के खिलाफ उसने 2-2 से ड्रॉ खेला था। कुआड्राट ने कहा, ''यह एक स्पेशल दिन है क्योंकि क्रिसमस का दिन है और मुझे उम्मीद है कि हम जीत के साथ सभी भारतीय फुटबाल फैन्स को क्रिसमस की बधाई देंगे।''

Story first published: Tuesday, December 24, 2019, 18:45 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+