For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL-6 : चेन्नइयन एफसी को हराकर जीत का चौका लगाना चाहेगा एफसी गोवा

चेन्नई, 25 दिसम्बर। दो बार की चैंपियन चेन्नइयन एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में गुरुवार को यहां जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में होने वाले अपने अगले मैच में एफसी गोवा की चुनौती का सामना करेगी। वहीं, मेहमान एफसी गोवा की नजरें जीत का चौका लगाकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर लगी हुई हैं। एफसी गोवा इस समय लगातार तीन जीत के साथ 18 अंक लेकर टॉप पर कायम हैं।

सीजन के शुरुआती चार मैचों में चेन्नइयन ने केवल एक अंक हासिल किया था, लेकिन नए कोच ओवेन कॉयले के आने के बाद से टीम पिछले चार मैचों से अजेय चल रही है और इन मैचों में उसने दो जीते हैं और दो ड्रॉ खेले हैं। चेन्नइयन इस समय अंकतालिका में आठवें नंबर पर है और टीम अगर गोवा को हरा देती है तो वह छठे स्थान पर पहुंच जाएगी। हालांकि दो बार की चैंपियन के लिए यह आसान नहीं होगा।

कॉयले ने कहा, '' हमें एक शानदार टीम के खिलाफ खेलना है। एफसी गोवा तालिका में शीर्ष पर है। मेरे लिए वे सर्वश्रेष्ठ टीम है। उनके अंक किसी भी टीम से ज्यादा है क्योंकि उनके पास क्वालिटी है। हम उनका सम्मान करते हैं, लेकिन उनसे डरते नहीं हैं।'' चेन्नइयन को अपने स्टार फॉरवर्ड नेरीजुस वाल्सकिस से काफी उम्मीदें होंगी, जो पिछले चार मैचों में पांच गोल कर चुके हैं और शीर्ष स्कोरर की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। चेन्नइयन को डिफेंस में एली साबिया की कमी खलेगी।

कॉयले ने कहा, ''हमने दिखाया है कि अगर हम केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ किए गए प्रदर्शन को आगे भी जारी रखते हैं तो हम अंक हासिल कर सकते हैं। कल के मैच में दो अटैकिंग टीमें भिड़ेंगी। हम इस मैच को लेकर उत्साहित हैं और हमारा मानना है कि हम जीत सकते हैं।'' सर्जियो लोबेरा की टीम एफसी गोवा भी शानदार फॉर्म में हैं और टीम ने पिछले लगातार तीन मैच जीते हैं। उसने अपने पिछले मैच में ओडिशा को 3-0 से हराया है। टीम की नजरें अब जीत का चौका लगाकर टॉप चार में अपनी स्थिति मजबूत करने पर लगी हुई हैं।

लोबेरा ने कहा, ''मैंने ओडिशा के खिलाफ मैच के बाद कहा था कि हमें अपनी गलतियों में सुधार करने की जरूरत है। हम अगले मैच में इस पर शतप्रतिशत सुधार करने की कोशिश करेंगे। मुझे लगता है कि नए कोच कॉयले कुछ बदलाव कर सकते हैं। चेन्नइयन अधिक जुझारूपन के साथ खेल रही है और उनकी टीम संतुलित हैं। हमारे लिए यह मैच आसान नहीं होने वाला है।'' चेन्नई में गोवा का रिकॉर्ड शानदार रहा है और टीम ने लीग चरण के दौरान यहां पांच में से चार मैच जीते हैं।

Story first published: Wednesday, December 25, 2019, 19:10 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+