Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISL-6 : सिर्फ एक मैच जीती चेन्नइयन एफसी का केरला ब्लास्टर्स से होगा सामना

चेन्नई, 19 दिसम्बर । हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में दक्षिण की दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें चेन्नइयन एफसी और केरला ब्लास्टर्स लीग के छठे सीजन के 42चवें मैच में शुक्रवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। मेजबान चेन्नइयन की टीम सात मैचों में छह अंकों के साथ नौवें नंबर पर है जबकि मेहमान केरला सात अंकों के साथ एक स्थान ऊपर आठवें नंबर पर हैं। चेन्नइयन ने अब तक केवल एक जीत दर्ज की है।

चेन्नइयन के नए कोच ओवेन कॉयले ने कहा, ''एक मजबूत टीम के खिलाफ होने वाला पहला घरेलू मैच काफी रोमांचक होने वाला है। खिलाड़ियों ने काफी अच्छी मेहनत की है। हमारे पास एक अच्छी टीम है और केरला भी एक मजबूत टीम है। वे पूरी तरह से फिट दिख रही है। हम उनका सम्मान करते हैं, लेकिन हम किसी भी टीम से नहीं डरते हैं।''चेन्नइयन का आक्रमण खराब फॉर्म से गुजर रही है और टीम ने सात मैचों में पहले हाफ में केवल एक गोल किया है। टीम ने अब तक केवल पांच गोल दागे हैं और उनमें से चार गोल नेरीजुस वालस्किस की ओर से आए हैं। टीम ने पिछले तीन मैचों के प्रत्येक मैच में अंतिम समय में गोल खाए हैं।

दूसरी तरफ, केरला की हालत भी कुछ चेन्नइयन जैसा ही है। टीम ने पिछले सात मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं की है। केरला को पिछले लगातार तीन मुकाबलों में अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा है। केरला ब्लास्टर्स के सहायक कोच इश्फाक अहमद ने कहा, ''अब हम अलग तरह का फुटबाल ब्रांड खेल रहे हैं। हमने मैचों में अपना दबदबा बनाया है, लेकिन गलतियां भी की हैं। कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद हमारे खिलाड़ियों ने काफी प्रभावित किया है। बेंगलुरू और गोवा जैसे ही हमने भी अपना दबदबा बनाया है। हम व्यक्तिगत गलतियों पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि हम इसमें सुधार कर सकते हैं।''

चेन्नइयन की टीम अपने नए कोच कॉयले के मार्गदर्शन में घर में अपना पहला मैच खेलेगी। कॉयले चाहेंगे कि टीम घर में पूरी तैयारी के साथ उतरे और शानदार फुटबाल खेले। कॉयले ने कहा, ''जब हम दबाव बना सकते हैं तो हम बनाने चाहते हैं। आपने देखा है कि जमशेदपुर के खिलाफ हमने किस तरह का प्रदर्शन किया है। हम उसी तरह से ही आगे भी इसे जारी रखना चाहते हैं और यही करने की कोशिश कर रहे हैं। खिलाड़ियों को पता है कि टीम की रणनीति क्या है और वे इस मैच के लिए तैयार हैं।''

Story first published: Thursday, December 19, 2019, 18:58 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+