Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

किंग्स इलेवन कभी नहीं छोड़ सकती: प्रीति

माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट 'ट्विटर' पर मंगलवार को की गई अपनी टिप्पणी में प्रीति ने कहा, "निश्चित तौर पर मैं फिल्मों में वापसी करने की तैयारी में हूं। परंतु इसका मतलब यह नहीं कि मैं किंग्स इलेवन का साथ छोड़ रही हूं। विजेता कभी मैदान नहीं छोड़ता और जो मैदान छोड़ता है, वह विजेता नहीं बनता।"

प्रीति ने कहा, "इन दिनों बहुत सारी अफवाहें और खबरें आ रही हैं। मैं किंग्स इलेवन कभी नहीं छोड़ूंगी। मैं इसका साथ कैसे छोड़ सकती हूं? मैं अपनी टीम को आईपीएल जीतते देखना चाहती हूं।"

उधर, बीते शनिवार को प्रीति और उनके दो सहयोगियों उद्योगपति नेस वाडिया और मोहित बर्मन के खिलाफ चण्डीगढ़ की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। अदालत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान तीनों की उपस्थिति न होने पर यह कदम उठाया था। इनके खिलाफ 'रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज' (आरओसी) कार्यालय ने इसी साल अप्रैल में मामला दर्ज कराया था। इन तीनों पर बैंलेस शीट और रिटर्न का विवरण न सौंपने का आरोप है।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख चार अक्टूबर निर्धारित की है। अगली सुनवाई में प्रीति और उनके इन दोनों सहयोगियों को अदालत में उपस्थित होना पड़ेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+