For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL-6 : टॉप-4 में पहुंचने के लिए जमशेदपुर और मुम्बई के बीच होगा कड़ा मुकाबला

जमशेदपुर, 18 दिसम्बर। पिछले छह मैचों में केवल एक जीत दर्ज करने वाली जमशेदपुर एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के अपने अगले मैच में गुरुवार को यहां जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में मुम्बई सिटी एफसी की मेजबानी करेगी। कोच एंटोनियो आयरनडो की जमशेदपुर ने सीजन की अच्छी शुरुआत की थी और अपने शुरुआती दोनों मैच जीते थे। हालांकि हाल के समय में टीम के फॉर्म में गिरावट देखने को मिली है और टीम को पिछले तीन मुकाबलों में ड्रॉ खेलकर अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा है।

आयरनडो ने कहा, ''हमने पिछले मैचों में टीम के सभी स्ट्राइकरों को आजमाने की कोशिश की है। उनमें से कुछ को अंतिम एकादश में खेलने का मौका मिला है जबकि कुछ को बेंच पर बैठने का। लेकिन सभी ने मैच खेले हैं। जब आप टीम बनाते होते हो तो केवल यह नहीं सोचना होता है कि गोल कैसे करने है बल्कि इससे ज्यादा के बारे में सोचना होता है।'' जमशेदपुर को पिछले तीन मुकाबलों में जीत के करीब आकर गोल खाना पड़ा है। वहीं, दूसरी तरफ मुम्बई सिटी ने इस सीजन में मैच के अंतिम 15 मिनट में छह गोल किए हैं और वह जमशेदपुर के खिलाफ भी इसी सोच के साथ उतरेगी।

आयनडो ने कहा, ''मुझे लगता है कि देरी से गोल होना दबाव से बढ़कर है। अंतिम मिनटों में अगर आपकी टीम जीत रही होती है तो आप स्कोर को कायम रखने की कोशिश करते हैं। कभी-कभी टीम दबाव बनाए रखने के लिए संघर्ष करती है। लेकिन यह होता रहता है और हम इसे लेकर चिंतित नहीं है।''कोच जॉर्ज कोस्टा की मुम्बई सिटी एफसी का आत्मविश्वास इस समय बढ़ा हुआ है। टीम ने लगातार तीन ड्रॉ खेलने के बाद अपने पिछले मैच में मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी को 3-2 से मात देकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।

कोस्टा ने कहा, ''निश्चित रूप से, हम इसे लेकर आश्वसत हैं। ना केवल इसलिए कि हमने बेंगलुरू को हराया है बल्कि इसलिए भी कि टॉप चार में पहुंचने के लिए हमें तीन अंकों की जरूरत है। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण बात तीन अंक हासिल करना है। हम टॉप चार में पहुंचने के एक कदम करीब हैं। हमने ऐसा पिछले मैच में किया है और हम कल भी यहां करने के लिए आएं हैं।''आईएसलैंर्ड्स का डिफेंस कोस्टा के लिए चिंता की बात है क्योंकि टीम पिछले छह मैचों में 15 गोल खा चुकी है। जमशेदपुर इस सीजन में अपने घर में अबतक एक भी मैच नहीं हारी है और वह मुम्बई के खिलाफ भी कभी नहीं हारी है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है।

Story first published: Wednesday, December 18, 2019, 19:31 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+