For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 7 : मोहन बागान का विजयरथ रोकना चाहेगा जमशेदपुर एफसी

नई दिल्ली 6 दिसंबर। एटीके मोहन बागान की टीम इस समय जीत की हैट्रिक पर सवार है और वह सोमवार को अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में उसका मुकाबला वॉस्को डी गामा के तिलक मैदान पर जमशेदपुर एफसी के खिलाफ होगा। जमशेदपुर इस समय मोहन बागान का विजय रथ रोकना चाहेगी।

एटीकेएमबी मौजूदा चैम्पियन है और उसने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम के डिफेंस का आलम यह है कि वह इस सीजन में अब तक एक भी गोल नहीं खाई है और अटैक का हाल यह है कि चार गोल दागे हैं।

दूसरी तरफ, जमशेदपुर का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। उसने पिछले तीन मैचों में दो ड्रॉ खेले हैं जबकि एक में उसे हार मिली है। हालांकि टीम के कोच ओवेन कॉयले अभी भी आश्वस्त हैं कि वे अपने विरोधियों को निराश कर सकते हैं।

कॉयले ने कहना है, " प्रत्येक मैच की अपनी चुनौती है। प्रतियोगिता में हम प्रत्येक मैच को बेहद कड़ा देखते हैं। एटीकेएमबी (मोहन बागान) नेअच्छे परिणाम हासिल किए हैं और अंकों के मामले में अच्छी शुरुआत की है। हम भी इस मैच को लेकर उत्साहित हैं। हम ड्रॉ को जीत में बदलना चाहते हैं और तीन अंक हासिल करना चाहते हैं। हमारा ध्यान अंक तालिका में ऊपर जाने पर है।"

उन्होंने हालांकि माना कि उन्हें कुछ क्षेत्रों में काम करने की आवश्यकता है और उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अधिक ठोस हों और मौके न छोड़ें।

"लय बनानी महत्वपूर्ण है और जब आप लय हासिल कर लेते हैं तो कुछ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। हमने दिखाया है कि हम गोल कर सकते हैं। "

इसके अलावा मोहन बागान के कोच एंटोनियो हबास भी टीम के अटैक और डिफेंस को लेकर काफी संतुष्ट हैं।

उन्होंने कहा, " टीम ने आत्मविश्वास हासिल किया है और तीन क्लीन शीट के साथ प्रतियोगिता की शुरूआत करना महत्वपूर्ण है। टीम ने प्रगति की है और सुधार किया है क्योंकि यह सबसे अच्छा तरीका है। "

हबास ने भी कहा कि कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है। जैसे की सेंट्रल मिडफील्ड।

Story first published: Sunday, December 6, 2020, 20:24 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+