For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2016: नार्थईस्ट को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची केरल, 1-0 से हराया

हीरो इंडियन सुपर लीग के तीसरे सीजन में आज जबरदस्त मैच के बाद केरला ब्लास्टर्स की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।

नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग के आज के मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स की टीम ने नार्थईस्ट यूनाइटेड को 1-0 गोल से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में आखिरी मिनट पर गोल कर केरल ने ये जीत हासिल की। केरल की ओर से 66वें मिनट में सीके विनित ने गोल कर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

जबकि नार्थईस्ट की टीम को गोल करने को कोई मौका नहीं मिल सका। आपको बता दें कि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीन टीमों के नामों का फैसला हो चुका है। दिल्ली डायनामोज, मुंबई सिटी एफसी और एटलेटिको दे कोलकाता के बाद अब केरला ब्लास्टर्स ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।

इस जीत के साथ ही इंडियन सुपर लीग के तीसरे सीजन के लीग स्तर का समापन हो गया।सबूसे खास बात ये कि लीग मैच की शुरूआत भी केरल और नार्थईस्ट की टीम ने ही की थी, आज खत्म भी इन्हीं दोनों टीमों के मैच से हुई।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+