For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL-6 : टॉप-4 में बने रहने के लिए मुम्बई और एटीके के बीच होगा जबरदस्त मुकाबला

मुम्बई, 3 जनवरी । अपने घर में दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में पहली जीत दर्ज करने के बाद मुम्बई सिटी एफसी एक बार फिर मैदान पर लौटने को तैयार है। अब उसका सामना हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में शनिवार को दो बार के चैम्पियन एटीके से होना है और मुम्बई की टीम इस मैच को जीतकर घर में दूसरी जीत का जश्न मनाना चाहेगी। छठे सीजन की खराब शुरुआत के बाद मुम्बई ने लगातार जीत दर्ज करते हुए 16 अंकों के साथ खुद को 10 टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर बनाए रखा है। उसका प्रयास एटीके के खिलाफ तीन अंक हासिल करते हुए शीर्ष-4 में ही बने रहना होगा। एटीके के 10 मैचों से 18 अंक हैं और वह तालिका में दूसरे स्थान पर है।

मुम्बई के कोच जॉर्ज कोस्टा ने कहा, ''इस सीजन में हम पहली बार एटीके के खिलाफ खेल रहे हैं। हां, यह सच है कि विपक्षी टीम की अलग शैली होने के कारण आपका खेल भी प्रभावित होता है। एटीके हमेशा अलग संचरना के साथ खेलती है और इसी कारण हमें हर स्थिति के लिए तैयार रहना होगा।'' मुम्बई के सामने एटीके के फारवर्ड खिलाड़ियों को रोकने की चुनौती होगी। बीते तीन मैचों में हालांकि एटीके ने सिर्फ एक ओपन गोल खाया है। ऐसे में मुम्बई के डिफेंडरों को रॉय कृष्णा और डेविड विलियम्स को रोकने में परेशानी नहीं आनी चाहिए। मुम्बई की मुश्किल यह है कि इस मैच में उसके स्टार मिडफील्डर पाउलो माचादो नहीं होंगे। वह चोटिल हैं।

एटीके के कोच एंटोनियो हाबास ने कहा, ''माचादो बेहतरीन खिलाड़ी हैं। ऐसे खिलाड़ियों का खेलते रहने दूसरे खिलाड़ियों के लिए अच्छा है। एक कोच के नाते मेरे लिए यह देखना अच्छा नहीं है कि विपक्षी टीम का एक खिलाड़ी चोटिल है। हमें भी अगुस की सेवाएं नहीं मिल रही हैं। वह हमारे अहम खिलाड़ी हैं। इससे इस मैच में एक तरह का संतुलन आ जाता है।''हाबास की टीम गोल करने में माहिर है। उसने इस सीजन में कुल 19 गोल किए हैं। उसके प्रतिभाशाली स्ट्राइकर मुम्बई की डिफेंस को परेशान करेंगे, जिसने बीते आठ मैचों से क्लीन शीट नहीं हासिल किया है। अगुस गार्सिया की गैरमौजूदगी में हाबास को स्पेनिश डिफेंडर विक्टर मोंगिल को लेकर अपना डिफेंस मजबूत करना होगा। एटीके और मुम्बई के बीच का मुकाबला हमेशा से कड़ा और रोचक रहा है। बीते सीजन में दोनों ने रोमांचक 2-2 से ड्रॉ खेला था। अब देखने की बात है कि इस सीजन में दोनों के बीच होने वाले मुकाबले का नतीजा बदलता है या नहीं।

Story first published: Friday, January 3, 2020, 18:08 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+