मोहाली में अच्छे प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त है इंग्लैंड टीम
इंग्लैंड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मैट प्रॉयर ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर अभ्यास सत्र के बाद संवाददाताओं से कहा कहा, "चेन्नई में गर्मी और उमस थी। वहां खेलना आसान नहीं था। मोहाली में स्थिति भिन्न है। हमें आशा है कि दूसरे मैच में हमारा प्रदर्शन निखरेगा क्योंकि पहले टेस्ट की हार से हमने काफी कुछ सीखा है।"
प्रॉयर के मुताबिक उनकी टीम के लिए सबसे पहला लक्ष्य अधिक से अधिक रन जुटाना है। उन्होंने कहा, "हम अधिक से अधिक रन जुटाने का प्रयास करेंगे, जिससे कि हमारे गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बना सकें।"
प्रॉयर के मुताबिक पसली टूटी होने के बावजूद कप्तान केविन पीटरसन मोहाली में खेलेंगे। उन्होंने कहा, "पीटरसन अभी अच्छे फार्म में हैं, लिहाजा उन्होंने खेलते रहने का फैसला किया है। हालांकि उन्हें काफी तकलीफ है।"
प्रॉयर ने बताया कि अबूधाबी में अभ्यास के दौरान उनकी टीम ने रिवर्स स्विंग गेंदों को खेलने और फेंकने को लेकर काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा, "भारत में रिवर्स स्विंग गेंदों की अहम भूमिका होती है। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने इसका अभ्यास किया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications