For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने श्रीलंका को 6-0 से राैंदा

पोखरा: भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने गुरुवार को यहां 13 वें दक्षिण एशियाई खेलों में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए श्रीलंका को 6-0 से रौंदते हुए एक और प्रभावी प्रदर्शन किया। संध्या रंगनाथन ने पहले हाफ श्रीलंका को दवाब में डाल दिया। उन्होंने 10 वें और 25 वें मिनट में 2 गोल दागे। वहीं रतनबाला देवी ने भी 18वें और 88वें मिनट में 2 गोल दागे। इन दोनों के अलावा डांगमेई ग्रेस (7 वें) और बाला देवी (90 + 1) ने एक-एक गोल किया।

गत चैंपियन भारत ने मंगलवार को अपने शुरुआती मैच में मालदीव को 5-0 से हराया था। मौजूदा चैंपियन भारत ने मंगलवार को अपने पहले मैच में मालदीव को 5-0 से हराया था। भारत ने सातवें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया था जबकि रंजना चानू का क्रास डांगमेई ग्रेस के पास पहुंचा जिन्होंने गोल करने में गलती नहीं की। इसके बाद संध्या ने रतनबाला के सहयोग से गोल किया जबकि 18वें मिनट में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अच्छे तालमेल से भारत ने बढ़त 3-0 कर दी। रतनबाला के नाम पर एक और गोल दर्ज हो जाता लेकिन उनका शाॅट गोलपोस्ट से टकराकर वापस आ गया जो ग्रेस के पास पहुंचा। उन्होंने गेंद संध्या की तरफ बढ़ायी जो गोल करने में सफल रही। भारतीय टीम ने मैच पर इसके बाद भी नियंत्रण बनाये रखा तथा दूसरे हाफ में भी श्रीलंका को दबाव में रखा।

हेड कोच मयमोल रॉकी ने संध्या और रंजना के स्थान पर दया देवी और मनीषा को लाकर कुछ बदलाब किया।। मैच समाप्त होने से कुछ देर पहले स्थानापन्न मनीषा की मदद से रतनबाला ने अपना दूसरा गोल किया। आखिरी दस टीम में मैदान पर उतरने वाली लिनथोइनगांबी की मदद से बाला देवी ने इंजुरी टाइम में भारत की तरफ से छठा गोल किया

Story first published: Friday, December 6, 2019, 14:26 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+