कोलंबो टेस्ट : भोजनकाल तक भारत ने बनाए 477 रन (लीड-1)
बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपने पहले ही टेस्ट में शतक जड़ दिया। उनके और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाबाद शतकों की बदौलत भारत फॉलोऑन बचाने में भी सफल रहा। दोनों बल्लेबाज पांचवें विकेट के लिए 236 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।
चौथे दिन तेंदुलकर और रैना ने भारतीय पारी को सहजता से आगे बढ़या। खेल का पहला सत्र रैना के लिए बेहद खास रहा क्योंकि उन्होंने पहले ही टेस्ट में शतक जड़ा है। युवराज सिंह के बीमार होने की वजह से रैना टीम में जगह पाने में सफल हुए।
रैना ने 213 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 112 रन बनाए हैं जबकि तेंदुलकर 152 रन बनाकर खेल रहे हैं। तेंदुलकर ने 264 गेंदों पर 20 चौके और एक छक्का लगाया है। तेंदुलकर ने बुधवार को अपने करियर का 48वां शतक पूरा किया था।
इससे पहले भारतीय टीम ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक चार विकेट खोकर 382 रन बनाए थे। तीसरे दिन तेंदुलकर ने सूरज रांडीव की गेंद को चार रनों के लिए सीमा रेखा के बाहर भेजकर अपना 48वां टेस्ट शतक पूरा किया। तेंदुलकर का चौथे क्रम पर खेलते हुए 42वां शतक है।
भारत ने तीसरे दिन 241 रनों के कुल योग पर वीरेंद्र सहवाग (99), मुरली विजय (58), राहुल द्रविड़ (3) और लक्ष्मण (29) के विकेट खो दिए थे। लक्ष्मण ने तेंदुलकर के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े।
इससे पहले तीसरे दिन सहवाग शतक लगाने से चूक गए। सहवाग 99 रन बनाकर आउट हुए थे। सहवाग अपने करियर में चौथी बार 'नर्वस नाइंटीज' का शिकार हुए। श्रीलंकाई टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को कप्तान कुमार संगकारा के दोहरे शतक और उपकप्तान माहेला जयवर्धने की शतकीय पारी की बदौलत चार विकेट पर 642 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी।
गॉल टेस्ट में 10 विकेट से हार झेल चुकी भारतीय टीम के लिए दूसरा टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण है। अगर तीन मैचों की इस श्रृंखला में भारतीय टीम की हार होती है तो उससे सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेस्ट टीम का ताज छिन जाएगा। तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications