INDvsENG: इंग्लैंड के खिलाफ एक शतक से ऋषभ पंत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, धोनी भी नहीं कर पाए ये काम
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 4-1 से शिकस्त दे दी। टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में केएल राहुल और ऋषभ पंत भारत को हार से तो नहीं बचा पाए लेकिन हार का अंतर जरूर कम किया। भारत को जीत के लिए 464 रनों लक्ष्य मिला लेकिन भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शिखर धवन चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के सस्ते में आउट होने के बाद रहाणे भी जल्दी आउट हो गए। टीम के लिए ढ़ाल बनकर खड़े केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक जमाया। फ्लॉप चल रहे केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 149 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा।ऋषभ की इस पारी के बाद उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं। आइए एक नजर डालते हैं ऋषभ द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर...

इंग्लैंड में शतक मारने वाले पहले विकेटकीपर:
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जमाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। 114 रन की पारी खेलते हुए वह भारत की ओर से इंग्लैंड में शतक मारने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले जिन भारतीय विकेटकीपरों ने एशिया से बाहर शतक मारे हैं वो सभी वेस्टइंडीज में मारे गए हैं। विजय मांजरेकर, अजय रात्रा और ऋद्धिमान साहा, इन सभी विकेटकीपरों ने कैरेबियाई धरती पर शतक लगाए हैं

धोनी को छोड़ा पीछे:
ऋषभ पंत द्वारा खेली 114 रन की पारी इंग्लैंड में किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा बनाया सर्वाधिक स्कोर है। उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2007 में द ओवल पर 92 रन की पारी खेली थी।

चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन:
टेस्ट मैच की चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के बड़े विकेकीपरों में पंत भी शुमार हो गए हैं। 114 रन के साथ पंत इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।उनसे ऊपर पाकिस्तान के मोईन खान आते हैं जिन्होंने श्रीलंका खिलाफ चौथी पारी में नाबाद 117 रन बनाए थे। इस फेहरिस्त में एडम गिलक्रिस्ट का नाम सबसे ऊपर हैं उन्होंने नाबाद 149 रन की पारी खेली थी।

छक्का मारकर ठोका पहला शतक :
ऋषभ पंत ने ओवल टेस्ट के दौरान आदिल रशीद की गेंद पर छक्का मारकर अपना पहला शतक ठोका। वो ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक सिक्स मारकर पूरा किया। उनसे पहले कपिल देव न 1979 में छक्का मारकर पहला टेस्ट शतक मारा था। वहीं ,हरभजन सिंह ने 2010/11 में और इरफान पठान 2007/08 में छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया था।इन सभी ने भारत में खेलते हुए ऐसा किया, लेकिन पंत ने भारत से बाहर यह उपलब्धि हासिल की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
