कौन है आज के दौर का बेस्ट ऑफ स्पिनर- लियोन या अश्विन, ब्रैड हॉग ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली: यह वह समय है जब सोशल मीडिया पूरे विश्व में क्रिकेट या खेल के क्षेत्र में अपना स्थान बना चुका है। कोरोनोवायरस महामारी ने खेल की दुनिया को वास्तविक से ज्यादा आभासी खेल की दुनिया में लाने के लिए मजबूर कर दिया है।
इंस्टाग्राम लाइव और सोशल मीडिया Q & A सत्र ऐसे ही कुछ तरीके हैं जो इस समय खिलाड़ी अपना रहे हैं। बढ़िया बात यह है कि खिलाड़ियों से फैंस कुछ भी सवाल जो क्रिकेट से जुड़ा हो पूछ सकते हैं और इसका जवाब उनको अक्सर बिना किसी लाग-लपेट के मिलता है।

नाथन लियोन बनाम रविचंद्रन अश्विन
इस समय ऐसे ही एक पूर्व क्रिकेटर हैं- ब्रैड हॉग। ऑस्ट्रेलिया के शानदार बाए हाथ के चाइनामैन गेंदबाज के तौर पर ख्याति प्राप्त हॉग को उनके अनोखे स्वभाव के लिए भी जाना जाता है। वे अक्सर बेबाक बात कहना पसंद करते हैं जिससे फैंस उनके साथ कुछ बढ़िया सवाल भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि इस समय दुनिया के दो ऑफ स्पिनरों यानी रविचंद्रन अश्विन और नाथन लियोन के बीच कौन बेस्ट है।
ड्यूटी के बाद घर नहीं जाते, जोंगिदर शर्मा ने किया परिवार को जोखिम में डालने से इनकार

हॉग ने नाथन लियोन को बताया मौजूदा बेस्ट
जब टेस्ट क्रिकेट की बात होती है, तो लियोन और अश्विन दोनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से हैं। भारत के अश्विन के पास 2018 तक गेंद के साथ जबरदस्त सफलता का दौर रहा है, लेकिन पिछले साल लियोन ने अपने भारतीय समकक्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है जहां तक आंकड़ों का सवाल है।
ऐसे में जब हॉग से सवाल किया गया तो उन्होंने अपने हमवतन लियोन को चुना और कहा है पिछले साल लियोन ने दिखा दिया है कि वे अश्विन से मौजूदा समय में आगे हैं।

अश्विन के पिछड़ने का ये कारण बताया-
हॉग का जवाब कुछ इस तरह से था- मुझे लगता है कि पिछले साल नाथन लियोन ने अश्विन से बेस्ट ऑफ स्पिनर का खिताब ले लिया है, लेकिन मैं दोनों के खुद में सुधार करने के तरीकों से प्यार करता हूं।
जहां तक समग्र आंकड़ों का सवाल है, अश्विन ने 71 टेस्ट मैचों में 25.43 के औसत से 365 विकेट लिए हैं। इसकी तुलना में, लियोन के 96 मैचों में सबसे लंबे प्रारूप में 31.59 की औसत से 390 विकेट हैं। हालांकि लियोन ने विदेशी मुश्किल हालातों में खुद को तब साबित किया है जब पिच से उतनी मदद नहीं मिलती है।

सचिन के साथ मुकाबले में मैक्ग्रा और अख्तर की कर चुके तुलना-
पिछले हफ्ते में हॉग सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने ग्लेन मैकग्रा-सचिन तेंदुलकर और शोएब अख्तर-सचिन तेंदुलकर की लड़ाई के बीच अंतर पर भी विचार किया था। तब उन्होंने कहा था मैक्ग्रा और सचिन की गेंद-बल्ले वाली लड़ाई को आप अधिक लंबे समय तक देख सकते हैं। मैक्ग्रा ने अपने धैर्य से यह जंग लड़ी है जबकि सचिन बनाम अख्तर अधिक अनियमित हैं, अख्तर ने उन्हें तेज गति के साथ पीछे करने कोशिश की। ऊपर से ये भारत बनाम पाक है, जो प्रतियोगिता में थोड़ा और मसाला जोड़ देता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
