दिलीप ट्रॉफी : द्रविड़ और बद्रीनाथ चमके, दक्षिण क्षेत्र का मजबूत स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण क्षेत्र टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 13 रन के कुल योग पर उसके दोनों सलामी बल्लेबाज ए. मुकुंद (10) और रोबिन उथप्पा (1) पेवेलियन लौट गए। मुकुंद को वी.एस. मलिक और उथप्पा को एम.एस. गोनी ने पगबाधा आउट किया।
इसके बाद द्रविड़ और कप्तान बद्रीनाथ ने तीसरे विकेट के लिए रिकार्ड 312 रन जोड़कर अपनी टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
द्रविड़ ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 173 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके लगाए जबकि बद्रीनाथ ने 259 गेंदों का सामना करते हुए 24 चौके और चार छक्के जड़े।
इस जोड़ी के टूटने के बाद एक बार फिर दक्षिण क्षेत्र की पारी लड़खड़ाती नजर आई। बेहतरीन फार्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (4) 331 के कुल योग पर अमित मिश्र द्वारा बोल्ड कर दिए गए।
मौके की नजाकत को भांपते हुए अर्जुन यादव ने 43 रनों की नाबाद पारी खेली, हालांकि आर. अश्विन 17 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल खत्म होने पर एम. सुरेश बिना खाता खोले नाबाद लौटे। उत्तर क्षेत्र की ओर से एम.एस. गोनी, वी.एस. मलिक और मिश्र ने दो-दो विकेट लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications