Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मार्क बाउचर के नाम 500 शिकार

बाउचर ने वेस्टइंडीज के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन कैरेबियाई बल्लेबाज रवि रामपाल का कैच लेने के साथ ही अपने शिकारों की संख्या 500 कर ली। इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह पहले विकेटकीपर हैं।

बाउचर को टेस्ट इतिहास का सबसे सफल विकेटकीपर माना जाता है। उनके नाम 5000 रन भी दर्ज हैं। बाउचर ने टेस्ट मैचों में 479 कैच और 21 स्टंपिंग के जरिए कुल 500 शिकार अपने नाम किए हैं। बाउचर ने अब तक 133 टेस्ट मैच खेले हैं।

इस क्रम में दूसरे स्थान पर आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट हैं। गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट मैचों में कुल 416 शिकार अपने नाम किए हैं। इसमें 379 कैच और 37 स्टंपिंग हैं।

तीसरे स्थान पर आस्ट्रेलिया के ही इयान हिली हैं, जिन्होंने 119 टेस्ट मैचों में 395 शिकार (366 कैच, 29 स्टंपिंग) झटके हैं। इसके बाद रोडनी मार्श (आस्ट्रेलिया) का नाम है। मार्श ने 355 शिकार अपने नाम किए हैं।

इस सूची में सबसे सफल भारतीय विकेटकीपर सैयद किरमानी हैं, जिनके नाम 88 टेस्ट मैचों में कुल 198 शिकार दर्ज हैं। किरमानी ने 160 कैच और 38 स्टंपिंग किए हैं।

टेस्ट मैचों में सर्वाधिक स्टंपिंग का रिकार्ड आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर डब्ल्यू.ए.एस. ओल्डफील्ड के नाम है। ओल्डफील्ड ने 54 टेस्ट मैचों में कुल 130 शिकार किए थे, जिनमें से 52 स्टंपिंग थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+