Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : निशानेबाजी में 3 और भारोत्तोल्लन में मिला 1 स्वर्ण (लीड-2)

भारत के स्टार निशानेबाज गगन नारंग ने 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि दिन का दूसरा स्वर्ण महिला निशानेबाज अनीसा सईद ने 25 मीटर एयर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता।

ओम्कार सिंह ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए बुधवार को तीसरा स्वर्ण जीता।

भारोत्तोलक वाई. रेणु बाला चानू ने 58 किलोग्राम वर्ग में देश के लिए स्वर्ण जीता। भारोत्तोलन में भारत के खाते में यह पहला स्वर्ण है।

गगन नारंग ने 10 मीटर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीता तो इसी स्पर्धा में ओलम्पिक चैम्पियन अभिनव बिंद्रा को रजत पदक मिला।

कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में नारंग ने कुल 600 अंक का स्कोर बनाया। इतने ही अंक उन्होंने दो साल पहले बीजिंग में हुए विश्व कप के फाइनल में हासिल किए थे। उस दौरान भी नारंग ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

बिंद्रा ने 595 अंक हासिल किए। उन्होंने मंगलवार को युगल स्पर्धा में भी यही स्कोर बनाया था। नारंग और बिंद्रा ने युगल स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया था।

अनीसा ने 25 मीटर एयर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया तो इसी स्पर्धा में भारत की एक अन्य निशानेबाज राही सरनोबत को रजत पदक मिला।

इसके अलावा, जूनियर विश्व चैम्पियन अशेर नोरिया और विश्व के तीसरे वरीयता क्रम के डबल ट्रैप निशानेबाज रोन्जन सोढ़ी ने पुरुषों की डबल ट्रैप टीम स्पर्धा में देश को एक और रजत पदक दिलाया।

भारतीय जोड़ी महज एक अंक के अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गई। नोरिया और सोढ़ी ने कुल 188 अंक हासिल किए।

इस स्पर्धा का स्वर्ण इंग्लैंड के स्टीवन वॉल्टन और स्टीवन स्कॉट ने जीता। इस जोड़ी ने कुल 189 अंक जुटाए। यह राष्ट्रमंडल खेल का रिकार्ड है।

भारतीय टीम के इतालवी कोच मार्सेलो ड्राडी सोढ़ी और नोरिया के प्रदर्शन से खुश नहीं दिखे। ड्राडी ने कहा, "मैं रजत से खुश नहीं हूं। मैं एक पेशेवर कोच हूं और यहां भारत को स्वर्ण दिलाने आया हूं। हमारी टीम श्रेष्ठ है लेकिन स्वर्ण से चूकना सचमुच अफसोसजनक है।"

टेनिस में महिलाओं के एकल मुकाबले में भारत की रश्मि चक्रवर्ती तीसरी वरीयता प्राप्त इंग्लैंड की कैटी ओ ब्रायन को 1-6, 7-6, 7-5 से हराकर क्वोर्टर फाइनल में प्रवेश कर गईं।

टेनिस मुकाबले में ही भारत के सोमदेव देववर्मन पुरुष एकल वर्ग के क्वोर्टर फाइनल में प्रवेश कर गए। सोमदेव ने श्रीलंका के अमरीश जयविक्रमे को 6-0, 6-1 से हरा दिया।

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा महिलाओं के टेनिस मुकाबले के एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

दिल्ली के आर. के. खन्ना स्टेडियम में बुधवार को सानिया ने कुक आईलैंड की ब्रिटनी तीई को सीधे सेटों में 6-0, 6-2 से मात दे दी।

भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना को राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के एकल मुकाबले में बुधवार को हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी वरीयता प्राप्त आस्ट्रेलिया के पीटर लुकजैक ने दूसरे दौर के मुकाबले में बोपन्ना को सीधे सेटों में 2-6, 7-6 (5) से पराजित कर दिया।

भारत की पुरुष रिले टीम तैराकी की 4 गुणा 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई है।

भारतीय टीम ने एस.पी.एम. एक्वेटिक्स काम्पलेक्स में जारी तैराकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन सात मिनट 49.20 सेकेंड का समय निकाला।

भारतीय टीम ने रेहान पोन्चा, रोहित हवलधर, मदार दिवासे और एरॉन डीसूजा शामिल हैं।

भारतीय टीम पहली बार रिले स्पर्धा के फाइनल में पहुंची है और अपने प्रदर्शन से उसने सभी को प्रभावित किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:46 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+