Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुसीबत में छुपते क्यों फिर रहे हैं एजाज बट्ट : लॉसन

लॉसन ने वेबसाइट 'ईएसपीएन डॉट कॉम' से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने बट्ट के सामने पाकिस्तानी क्रिकेट की दिशा और दशा सुधारने के लिए 10 से 15 वर्षीय कार्यक्रम रखा था लेकिन बट्ट ने उसे नकार दिया था। लॉसन के मुताबिक बट्ट दरअसल किसी बदलाव के पक्ष में हैं ही नहीं।

बकौल लॉसन, "बट्ट नाकाम अध्यक्ष हैं। मैंने उनके सामने देश के क्रिकेट के विकास के लिए एक योजना रखी थी, जिस पर वह अमल करने का फैसला नहीं कर पाए। वर्ष 2008 में उनके अध्यक्ष बनने के बाद से पाकिस्तानी क्रिकेट का लगातार ह्रास हुआ है और अब तो वह बिल्कुल ही निचले स्तर पर पहुंच चुका है।"

लॉसन मानते हैं कि पाकिस्तानी क्रिकेट अब तक के सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। लॉसन ने कहा, "इससे पहले जितनी भी समस्याएं सामने आई हैं, वे इतनी बड़ी नहीं हैं। इस मामले ने पाकिस्तानी क्रिकेट की साख दांव पर लगा दी है। तीन आरोपी खिलाड़ियों से जुड़ी जांच काफी महत्वपूर्ण है। मैं आशा करता हूं कि जांच उनके हक में रहे और पाकिस्तानी क्रिकेट में सबकुछ फिर से अच्छा हो जाए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+