Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम में इस धाकड़ गेंदबाज की हुई वापसी

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है,श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन की टीम में वापसी हो गई है। गौरतलब हो की भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद से ही चोट के कारण डेल स्टेन मैच से बाहर चल रहे थे। वहीं अगले महीने दक्षिण अफ्रीका की टीम श्रीलंका दौरे पर आएगी। इस मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है।

टीम की हुई घोषणाः दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन भारत के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में एड़ी की चोट के कारण शेष मुकाबलों से बाहर हो गए थे, वहीं इसके बाद उन्हें स्ट्रेलियाई टीम के दक्षिण अफ़्रीकी दौरे पर भी इस तेज गेंदबाज को बाहर ही बैठना पड़ा था। वहीं स्टेन के साथ विश्व क्रिकेट में नम्बर एक गेंदबाज कगिसो रबाडा पीठ की चोट से रिकवर होकर वापस आ गए हैं, उन्हें भी टीम में जगह मिली है। वहीं डी कॉक को टीम में शामिल किए जाने या न किए जाने पर अभी संदेह बना हुआ है। गौरतलब हो की दोनो टीमों के बीच पहला मुकाबला 12 से 16 जुलाई के बीच में गॉल में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैच 20 जुलाई से शुरू होगा।

इस प्रकार है दक्षिण अफ्रीका की टीमः फाफ डू प्लेसी, हाशिम अमला, टेम्बा बवुमा, क्विंटन डी कॉक, थेयुनिस डी ब्रुइन,डीन एल्गर, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, लुंगी एंगिडी, वर्नन फिलैंडर, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, डेल स्टेन, शॉन वन बर्ग।

Story first published: Monday, June 11, 2018, 16:30 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+