एशिया कप : बांग्लादेश ने 15 ओवर में बनाए 88 रन (लीड-2)
तमीम दाम्बुला के रांगिरी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में काफी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे। तमीम को प्रवीण कुमार ने सुरेश रैना के हाथों कैच कराया। उन्होंने 12 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए।
बांग्लादेश का यह विकेट 35 रन के कुल योग पर गिरा। इसके बाद अशरफुल और इमरूल कायेस ने कुल योग को 81 रनों तक पहुंचाया लेकिन इसी योग पर अशरफुल को आशीष नेहरा ने प्रवीण के हाथों कैच करा दिया।
अशरफुल ने 37 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए। बांग्लादेश की टीम ने 15 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं। कायेस 35 गेंदों पर सात चौकों की सहायता से 37 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि मुश्फिकुर रहीम ने दो रन बनाए हैं।
हाल ही में जिंबाब्वे में खेली गई त्रिकोणीय श्रृंखला में निराशानजक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया यहां अपने पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरी है। बीसीसीआई ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सहित सात प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देते हुए रैना की कप्तानी में युवा टीम जिंबाब्वे भेजी थी लेकिन वह त्रिकोणीय श्रृंखला में खुद को साबित करने में नाकाम रही थी।
एशिया कप में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसने अपना आखिरी खिताब 1995 में जीता था। पिछले 15 वर्षों से भारतीय टीम को खिताब की तलाश और अब देखना यह है कि क्या धौनी की कप्तानी में यह टीम दोबारा यह खिताब जीत पाएगी या नहीं?
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications