एशिया कप : भारत का पहला विकेट गिरा (लीड-1)
भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत करते हुए छह ओवरों की समाप्ति तक 36 रन बना लिए थे लेकिन सातवें ओवर की पहली गेंद पर तीन रन चुराने के फिराक में गौतम गंभीर को अपना विकेट गंवाना पड़ा।
गंभीर 16 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। वह रन आउट हुए। गंभीर को रन आउट करने में उपुल थरंगा और नुवान कुलसेकरा ने योगदान दिया। गंभीर का विकेट 38 रन के कुल योग पर गिरा।
भारतीय टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 21 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाए हैं जबकि विराट कोहली ने खाता नहीं खोला है।
भारतीय टीम को जहां 15 साल बाद खिताब जीतने इंतजार है वहीं श्रीलंका की कोशिश खिताबी हैट्रिक पूरी करने की होगी। भारत ने 1995 में शारजाह में इस खिताब पर कब्जा किया था।
श्रीलंका की टीम ने 2006 और 2008 में लगातार दो बार इस खिताब पर कब्जा किया है। 2008 में एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में हुआ था। इस बार पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications