विंबलडन : पेस-ब्लैक ने जीता मिश्रित युगल खिताब (लीड-2)
लंदन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस और जिंबाब्वे की उनकी जोड़ीदार कारा ब्लैक की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने रविवार को विंबलडन मिश्रित युगल का खिताब जीत लिया।
ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट पर खेले गए इस मैच में पेस-ब्लैक की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के वेल्से मूडी और अमेरिकी की लिसा रेमंड की जोड़ी को 6-4, 7-6 (5) से पराजित किया।
इस जीत के साथ ही लिएंडर पेस ने एक समय अपने जोड़ीदार रहे महेश भूपति को भारत के लिए सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में पछाड़ दिया। पेस के नाम अब छह युगल, छह मिश्रित युगल खिताब दर्ज है। भूपति के नाम 11 ग्रैंड स्लैम खिताब है जिनमें चार युगल और सात मिश्रित युगल शामिल हैं।
पेस और ब्लैक की जोड़ी पिछले साल इस टूर्नामेंट में उपविजेता रही थी। उन्होंने 2008 में अमेरिकी ओपन और 2010 में आस्ट्रेलियन ओपन जीता था।
रेमंड और मूडी की जोड़ी 11वीं वरीयता प्राप्त है। पेस 2009 में पहले ही दौर में बाहर हो गए थे जबकि 2008 में वह सेमीफाइनल में हार गए थे।
पेस ने 1999 में महेश भूपति के साथ पुरुषों के युगल मुकाबले में और लिसा रेमंड के साथ मिश्रित युगल मुकाबले में यहां खिताबी जीत हासिल की थी। वर्ष 2003 में मार्टिना नबरातिलोवा के साथ मिश्रित युगल खिताब जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications