ट्वेंटी-20 विश्व कप के तीसरे संस्करण में रविवार को ब्रिजटाउन के किंग्सटन ओवल मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया। इंग्लैंड पहली बार इस प्रतियोगिता का विजेता बना है। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्रेग कीसवेट्टर को गया, जबकि केविन पीटरसन को मैन ऑफ द सीरिज घोषित किया गया।
अक्षय कुमार भी फाइनल मुकाबला देखने ब्रिजटाउन के किंगस्टन ओवल मैदान पहुंचे थे। मैच के बाद अक्षय ने इंग्लैंड की टीम की सराहना सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट़्िवटर के जरिए की। उन्होंने कहा, "यहां एक शानदार मैच देखने को मिला। परंतु इस मैच में इंग्लैंड की टीम ही छाई रही।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।