आस्ट्रेलियन ओपन : जानकोविक भी दूसरे दौर में पहुंचीं (लीड-2)
जानकोविक ने पहले दौर के मुकाबले में आस्ट्रिया की युवोनी म्यूजबर्गर को 6-1, 6-3 से पराजित किया। खास बात यह है कि आस्ट्रेलियन ओपन से पहले मियादी बुखार से पीड़ित होने के बावजूद जानकोविक ने समय रहते फिट होकर आसान जीत दर्ज की।
जानकोविक ने कहा, "मेरे लिए पहला मैच काफी कठिन था क्योंकि मैं पिछले दो महीनों से कोर्ट पर नहीं उतरी थी। अब जबकि मैंने जीत के साथ शुरुआत कर ली है, मैं राहत महसूस कर रही हूं।"
उधर, भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी धमाकेदार जीत के साथ शुरुआत की है। पहले दौर के मुकाबले में सानिया ने पोलैंड की मार्ता दोमाचोवास्का को 6-1, 6-4 से पराजित किया।
पूरे मैच के दौरान सानिया अपने से श्रेष्ठ वरीयता प्राप्त खिलाड़ी दोमाचोवास्का पर हावी रहीं। सानिया की विश्व वरीयता 107वीं है। दूसरे दौर में उनका सामना रूस की नादिया पेत्रोवा से हो सकता है।
जानकोविक और सानिया से पहले खेले गए मुकाबलों को जीतकर सर्बिया की स्टार खिलाड़ी अना इवानोविक और अमेरिका के एंडी रोडिक भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
विश्व की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इवानोविक ने पहले दौर के मुकाबले में जर्मनी की जूलिया ग्योग्रेस को 7-5, 6-3 से पराजित किया।
पुरुष वर्ग में रोडिक ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए स्वीडन के क्वालीफाइंग खिलाड़ी ब्जोर्न रेनक्वीस्ट को 6-0, 6-2, 6-2 से हराया।
महिला वर्ग में रूस की वेरा ज्योनारेवा भी दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। उन्होंने स्लोवाकिया की मैग्डेलाना रेबारिकोवा को 7-6 (7-2), 6-0 से हराया।
इसके अलावा, फ्रांस की एलिस कार्नेट भी जीत हासिल करने में सफल रही हैं। उन्होंने उक्रेन की मारिया कोरित्सेवा को 6-3, 6-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
पुरुष वर्ग में जर्मनी के फ्लोरियन मायेर ने अल्जीरिया के लेमीन क्वाहाब को 6-2, 6-1, 6-2 से और उनके हम वतन फिलिप पेतश्नेज ने अर्जेटीना के ब्रायन दाबुल को 6-1, 6-2, 6-4 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications