IPL 2018: चिन्नास्वामी स्टेडियम में इन तीन खिलाड़ियों का रिकॉर्ड जानकर आप रह जाएंगे हैरान
नई दिल्ली। आईपीएल का खेल नए रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है। दनादन इस क्रिकेट में कई ऐसे कारनामे देखने को मिलते हैं जो कभी-कभी अविश्वसनीय होते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड सामने आया है मशहूर स्टेडियम चिन्नास्वामी का, वैसे तो यह स्टेडियम कई बेहतरीन रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है लेकिन अब इस मैदान में एक और खास रिकॉर्ड जुड़ गया है। दरअसल दुनिया के तीन महान बल्लेबाज क्रिस गेल, विराट कोहली और एबी डिबीलियर्स ने इस मैदान पर अपने टी20 करियर का 1500 रन पूरा किया है। दिलचस्प बात यह है की 1500 का लक्ष्य पूरा करने के साथ-साथ इसी मैदान पर इन तीनों ने छक्कों का शतक भी लगाया है।
इस खिलाड़ी ने लगाए हैं इतने छक्केः तीनों ही खिलाड़ी क्रिकेट की दुनिया के सितारे हैं। जब मैदान पर यह बल्लेबाजी करते हैं तो कोई भी गेंदबाज इनके सामने टिक नहीं पाता है। खास बात है की इन तीनों ही खिलाड़ियों ने इस मैदान पर 100 से ज्यादा छक्के लगाए हैं जिनमें से की क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 150 छक्के लगाए हैं और वहीं एबी डिबिलियर्स ने 101 तो आरसीबी के कप्तान के खाते में भी 100 छक्के शामिल हैं। गौरतलब हो की क्रिस गेल ने इस मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। पहले क्रिस गेल आरसीबी की ही टीम से खेलते थे और उन्होंने 175 रनों की यादगार पारी भी इसी मैदान पर खेली थी जिनमें उन्होंने 17 छक्के लगाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
