VIDEO: जब उमेश यादव की इस अजीब गेंद को देखकर हंस पड़े सभी खिलाड़ी
नई दिल्ली। आईपीएल 11 की सीरीज अब रोमांचक दौर से होकर गुजर रही है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए भरसक प्रयास कर रही हैं। सोमवार को आरसीबी और हैदराबाद के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को मिला हार के बाद अब उनका इस सीरीज में आगे का सफऱ बेहद मुश्किल हो गया है। वहीं हैदराबाद के लिए अब प्लेऑफ में जगह पक्की हो गई है। हैदराबाद के गेंदबाजों ने एक बार फिर अपनी धारदार गेंदबाजी के बदौलत जीत हासिल किया है। इस रोमांचक मुकाबले में भले ही आरसीबी की टीम हार गई हो लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब एक दूसरे को हराने के लिए मैदान पर उतरी दोनों टीमें और मैच देख रहे सभी दर्शक हंस पड़े। दरअसल यह वाकया तब हुआ जब आरसीबी के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने एक अजीबो गरीब गेंद हैदराबाद के कप्तान विलियमसन को डाली।
— Faizal Khan (@faizalkhanm9) May 7, 2018
हुआ कुछ यूंः पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम एक अच्छा स्कोर खड़ा करने के लिए प्रयास कर रही थी। वहीं हैदराबाद के कप्तान खुद मैदान में डंटे हुए थे। इसी बीच कोहली ने उमेश यादव के हाथों में गेंद थमाई। मुकाबले का 16वां ओवर चल रहा था, इस ओवर की चौथी गेंद जब उमेश यादव ने फेंकी तो गेंद उनके हाथ से छिटककर खूब ऊपर चली गई और अंपायर ने उसे डेड गेंद करार दिया। बल्लेबाजी कर रहे बिलियमसन के साथ-साथ कप्तान कोहली और सभी खिलाड़ी भी इस गेंद को देखकर हंसने लगे। गौरतलब हो की हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को 147 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन आरसीबी की टीम 5 रनों से यह मुकाबला हार गई। आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान कोहली ने बनाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
