CWG 2018: महिलाओं के बाद पुरुषों की टीम ने भी नाइजीरिया को हराकर टेबल टेनिस में जीता गोल्ड
गोल्ड कोस्ट। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के बाद पुरुषों की टीम ने भी टेबल टेनिस (टीटी) में गोल्ड जीत लिया हैं। भारत ने सोमवार को नाइजीरिया को 3-0 से हराकर गोल्ड पर कब्जा किया। इससे पहले भारत की महिला टीम ने सिंगापुर को 3-1 से हराकर गोल्ड जीता था। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के 5वें दिन 8वें गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है।
सात्विक और अश्विन पुनप्पा की जोड़ी ने पेंग सून और लियू यंग को 21-14, 15-21, 21-15 से मात दी।, जबकि ली को श्रीकांत ने 21-17 21-14 से मात दी। मेंस डबल में भारत की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।
साइना नेहवाल ने इसी के साथ अपना सिंगल मुकाबला 21-11 19-21 21-9 से जीतकर इतिहास रच दिया और भारत की झोली में एक और गोल्ड आ गया।
इससे पहले भारतीय टीम ने सेमिफाइनल में सिंगापुर को 3-2 से हराया था। टीम इवेंट की शुरुआत में एक्सपीरियंस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने सिंगापुर के शाउ फेंग इथान को 4-11, 11-5, 11-4, 11-9 से हराया था।
बता दें कि इससे पहले भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में टेबल टेनिस में कभी भी गोल्ड मेडल नहीं जीता था। टेबल टेनिस मुकाबले में मनिका बत्रा ने आखिरी सेट 11-7,11-4 और 11-7 से जीतकर भारत को गोल्ड दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
