Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वीरेंद्र सहवाग और कोहली ने कुछ इस अंदाज में रहाणे को बोला हैप्पी बर्थडे, वायरल हुआ मैसेज

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले खिलाड़ियों में वीरेंद्र सहवाग सबसे आगे हैं। वो अक्सर खिलाड़ियों की कमियों और उनकी मजबूतियों का जिक्र करते हुए भी पाए जाते हैं। बुधवार को अजिंक्य रहाणे ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया जिसमें सभी दिग्गज खिलाड़ियों सहित सहवाग ने भी शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने ओवरसीज सीरीज में जीत का बड़ा फैक्टर बताया। उनके अलावा टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने भी रहाणे को विदेशी जमीन पर शानदार क्रिकेटर करार दिया।

कुछ इस तरह दी सहवाग ने बधाईः आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व करने वाले रहाणे को सचिन तेंडुलकर, सहवाग, टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली समेत दिग्गजों ने विशेज दीं। सहवाग ने अजिंक्य को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'रहाणे के बहाने भारत विदेशों में कई सीरीज जीतेगा। हैपी बर्थडे। आप इसी तरह जगमगाते रहो।'

कोहली ने भी दी बधाईः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी रहाणे को शुभकामनाएं देते हुए लिखा,कि ओवरसीज सीजन शुरू होने को है और मैं सबसे उम्दा क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे को उनके जन्मदिन पर बधाई देता हूं। गौरतलब हो की इस टीम की कमान भी रहाणे के ही हाथों में होगी। गौरतलब हो की भारतीय टीम 3 जुलाई से इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी इस दौरे में वहां 5 टेस्ट मैच 3 टी20 और 3 वनडे मैच खेले जाने हैं।

Story first published: Thursday, June 7, 2018, 13:52 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+