Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं दिखेंगे कई शीर्ष कनाडाई एथलीट

टोरंटो, 5 अगस्त (आईएएनएस)। कनाडा के कई शीर्ष एथलीटों ने इस वर्ष अक्टूबर में नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से खुद को दूर रखने का फैसला किया है।

कनाडा ने 3 से 14 अक्टूबर तक होने वाले इस आयोजन के लिए 40 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कनाडा के कई शीर्ष एथलीटों ने 2012 के लंदन ओलंपिक की तैयारियों के मद्देनजर राष्ट्रमंडल खेलों से दूर रहने का फैसला किया है।

वैसे कई ने भारत में सुरक्षा संबंधी खतरे और प्रदूषण को कारण बताकर नई दिल्ली जाने वाली टीम से अपना नाम वापस ले लिया है।

भारत नहीं जाने का फैसला करने वाली शीर्ष एथलीटों में हर्डर एथलीट प्रीस्किला लोप्स स्कलीएप भी शामिल हैं। प्रीस्किला ने बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। प्रीस्किला ने सुरक्षा कारणों से भारत नहीं जाने का फैसला किया है।

कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन के मुताबिक प्रीस्किला के अलावा 100 मीटर हर्डल चैम्पियन पेरडीटा फेलिसियन, 800 मीटर धावक गैरी रीड और शीर्ष 10,000 मीटर धावक साइमन बेरू, एलिक गिलिस तथा रीड कूल्सएट ने भारत जाने से इंकार कर दिया है।

कनाडा के प्रमुख कोच एलेक्स गार्डिनर ने कहा, "हम राष्ट्रमंडल खेलों को लंदन ओलंपिक के लिए तैयारी के रूप में देख रहे हैं। यह आयोजन हमारे उन एथलीटों के लिए अच्छा रहेगा जो लंदन ओलंपिक के लिए टीम में जगह बनाना चाहते हैं।"

बहरहाल, भारत जाने वाले कनाडाई दल में विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त शॉट पुट खिलाड़ी डाएलान आर्म्सट्रांग, हेप्टाथलॉन चैम्पियन जेसिका जेलिंका, 2006 राष्ट्रमंडल खेल रजत पदक विजेता हर्डर खिलाड़ी एंजेला व्हाइट और 2006 की कांस्य पदक विजेता व्हीलचेअर धाविका डैनी रॉय शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+