राष्ट्रमंडल खेल : उपराज्यपाल ने निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा (लीड-1)
खन्ना ने 10 दिनों के भीतर दूसरी बार खेल गांव का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। वह लगभग आधे घंटे तक निर्माणस्थल पर रहे। खन्ना के मुताबिक समय पर काम पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि खेल गांव परिसर के सौंदर्यीकरण का काम 20 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। बकौल खन्ना, "हम समय पर और स्तरीय काम चाहते हैं। इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए।"
खन्ना ने बताया कि खेल गांव के आसपास के 95 फीसदी इलाके को साफ कर दिया गया है और लगभग 15 दिनों के भीतर इस इलाके को सुंदर बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
खेल गांव के अंदर और उसके आसपास लगभग 15000 पेड़ लगाए जाने हैं। उपराज्यपाल ने काम पर लगे अधिकारियों से कहा कि वह 20 जुलाई को एक बार फिर इस स्थान का दौरा करेंगे, लिहाजा अधूरा काम समय पर पूरा कर लिया जाना चाहिए।
खेल गांव का निर्माण यमुना के किनारे किया जा रहा है। यह स्थान प्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के पीछे स्थित है। खेल गांव में 1168 फ्लैट बनाए गए हैं, जिनमें 8000 खिलाड़ी ठहर सकेंगे। इसके निर्माण में 1038 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications