क्रिकइंफो अवार्ड में चमके सहवाग, जयसूर्या, मेंडिस और स्टेन
'क्रिकइंफो' से मिली जानकारी के मुताबिक सहवाग को जहां सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज चुना गया है वहीं स्टेन को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज का सम्मान मिला है।
जयसूर्या को वर्ष 2008 में सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय पारी खेलने के लिए सम्मानित किया गया जबकि मेंडिस को एकदिवसीय मैच में अपनी गेंदबाजी के जरिए अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए सम्मान मिला।
सहवाग को श्रीलंका के खिलाफ 201 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेलने के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया जबकि स्टेन को हाल ही में मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर 67 रन पर 7 विकेट लेकर अपनी टीम को आस्ट्रेलिया पर जीत दिलाने के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का सम्मान मिला।
जयसूर्या को पिछले साल एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ 114 गेंदों पर 125 रनों की बेशकीमती पारी के लिए सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय बल्लेबाज और मेंडिस को उसी मैच में 13 रन देकर 6 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ने के लिए सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय गेंदबाज चुना गया।
इस सम्मान के लिए खिलाड़ियों का चयन करने के लिए जो निर्णायकमंडल गठित किया गया था, उसमें इयान चैपल, संजय मांजरेकर, डेविड लॉयड, रमीज राजा और डेरेल कलिगन जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के अलावा क्रिकइंफो के पांच वरिष्ठ संपादक शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications