भारत-श्रीलंका क्रिकेट श्रृंखला का कार्यक्रम घोषित
कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय टीम को 26 जनवरी को कोलंबो पहुंचना है। श्रृंखला की औपचारिक शुरुआत दाम्बुला में 28 जनवरी को खेले जाने वाले दिन-रात के एकदिवसीय मुकाबले के साथ होगी। भारतीय टीम 10 फरवरी को स्वदेश रवाना हो जाएगी।
इस श्रृंखला में पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच खेले जाने हैं। भारत के साथ खेलने से पहले श्रीलंकाई टीम को पाकिस्तान दौरे पर जाना है, जहां उसे एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 श्रृंखला में हिस्सा लेना है। वहां से लौटकर श्रीलंकाई टीम भारत की मेजबानी करेगी।
भारत और श्रीलंका के बीच जुलाई-अगस्त में टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला खेली गई थी। इस श्रृंखला की मेजबानी श्रीलंका ने की थी। भारतीय टीम टेस्ट श्रृंखला 1-2 से हार गई थी जबकि एकदिवसीय श्रृंखला में उसे 3-2 से जीत मिली थी।
श्रृंखला का कार्यक्रम इस प्रकार है :
पहला एकदिवसीय मैच : 28 जनवरी, दाम्बुला (दिन-रात)
दूसरा एकदिवसीय मैच : 30 जनवरी, दाम्बुला (दिन-रात)
तीसरा एकदिवसीय मैच : 2 फरवरी, प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (दिन-रात)
चौथा एकदिवसीय मैच : 5 फरवरी, प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (दिन-रात)
पांचवां एकदिवसीय मैच : 8 फरवरी, सिंहली क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो
पहला ट्वेंटी-20 मैच : 10 फरवरी, प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (दिन-रात)
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications