श्रीलंका ने रोमांचक खिताबी मुकाबले में बांग्लादेश को हराया
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 49.4 ओवर में 152 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए श्रीलंका की टीम ने मुरली और महरूफ के अलावा कुमार संगकारा के शानदार अर्धशतक की बदौलत 11 ओवर और दो विकेट शेष रहते 153 रन बनाकर मैच जीत लिया।
महरूफ ने अपनी 38 रनों की नाबाद पारी में 76 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए जबकि मुरलीधरन ने अप्रत्याशित तौर पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के उड़ाए।
इसके अलावा संगकारा ने 59 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी 132 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए। एक समय श्रीलंका की टीम काफी मुश्किल में नजर आ रही थी क्योंकि उसने छह रन के कुल योग पर पांच विकेट गंवा दिए थे।
संगकारा ने जेहान मुबारक (16) के साथ छठे विकेट के लिए 46 रन जोड़कर अपने को मुश्किल से उबारा और फिर महरूफ के साथ सातवें विकेट के लिए 63 रन जोड़कर काम आसान कर दिया। इसके बाद मुरली और महरूफ ने नौवें विकेट के लिए 8.5 ओवर में 39 रन जोड़कर 11 गेंदें शेष रहते टीम को जीत दिला दी।
इससे पहले, बांग्लादेश की ओर से रकीबुल हसन ने सर्वाधिक 43 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा महमूदुल्लाह ने 26 और नईम इस्लाम ने 21 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी के दौरान भी इस्लाम ने धूम मचाई और 30 रन देकर तीन विकेट झटके।
श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज संगकारा को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया जबकि बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी सकीबुल हसन को 'मैन ऑफ द सीरीज' खिताब से नवाजा गया। श्रृंखला की तीसरी टीम जिंबाब्वे की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications