शतक लगाकर राहत महसूस कर रहे हैं द्रविड़
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर मुझ पर रन बनाने का दबाव था लेकिन अब मैं काफी राहत महसूस कर रहा हूं। आलोचकों ने कहा था कि मैं अपनी तकनीक भूल गया हूं लेकिन अपनी इस पारी से मैंने उन्हें गलत साबित कर दिया है।"
गौतम गंभीर के साथ दूसरे विकेट के लिए 314 रनों की साझेदारी निभाने वाले द्रविड़ ने अपने करियर का 26वां टेस्ट शतक जड़ा। इसी के साथ द्रविड़ भारत के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने चार बार 300 रनों से अधिक की साझेदारी निभाई है।
द्रविड़ ने कहा, "मोहाली में ऐसे मौसम में रन बनाना आसान नहीं। इस लिहाज मैं इस पारी को बहुत खास स्थान देना चाहता हूं। मेरे लिए यह एक तरह से फार्म में वापसी है। मैंने इसके लिए काफी मेहनत की है और यही कारण है कि अपनी इस सफलता से मैं बहुत खुश हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications