Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम घोषित

भारतीय टीम श्रीलंका के ख़िलाफ़ पाँच एक दिवसीय मैच और एक ट्वेन्टी-20 मैच खेलेगी.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अनुसार पहले दो वनडे मैच शहर दम्बुला में 28 और 30 जनवरी को खेले जाएँगे.

जबकि बाक़ी तीन मैच राजधानी कोलंबो में दो, पाँच और आठ फरवरी को खेले जाएँगे. एक ट्वेन्टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 10 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा.

एक मैच को छोड़ कर सभी मैच दिन-रात के होंगे. पाँचवा वनडे मैच दिन में खेला जाएगा.

भारतीय टीम पिछले साल भी श्रीलंका दौरे पर गई थी, जहाँ भारत को टेस्ट सिरीज़ में शिकस्त का सामना करना पड़ा था वहीं वनडे में जीत मिली थी.

भारतीय टीम टेस्ट सिरीज़ 2-1 से हार गई थी जबकि वनडे में उसे 3-2 से जीत मिली थी.

मुंबई में हुए हमलों के बाद पैदा हुई स्थिति के मद्देनज़र सरकार के निर्देश पर बीसीसीआई को पाकिस्तान दौरा रद्द करना पड़ा था. इसके बाद ही श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम बना.

कार्क्रम

कार्क्रम

28 जनवरी- पहला वनडे मैच (दमबुल्ला)30 जनवरी- दूसरा वनडे मैच (दमबुल्ला)02 फरवरी- तीसरा वनडे मैच (कोलंबो)05 फरवरी- चैथा वनडे मैच (कोलंबो)08 फरवरी- पाँचवा वनडे मैच (कोलंबो)10 फरवरी- ट्वेंटी 20 मैच (कोलंबो)

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+