श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में बड़े बदलाव की तैयारी
कोलंबो, 29 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) में इन दिनों बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि एसएलसी के मौजूदा मुख्य कार्यकारी अधिकारी को या तो हटा दिया जाएगा या फिर उसे बदल दिया जाएगा।
एसएलसी की नई अंतरिम समिति ने इस महीने काम करना शुरू किया है। खेल मंत्री जैमिनी लोकुगे द्वारा अर्जुन रणातुंगा की अध्यक्षता वाली समिति को बर्खास्त किए जाने के बाद गठित नई समिति कई बदलावों को हरी झंडी दे चुकी है।
प्राप्त सूचना के मुताबिक एसएलसी ने पूर्व सलामी बल्लेबाज अजीत जयसेकरा को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने का फैसला कर लिया है। अपनी नियुक्ति के कुछ दिनों बाद जयसेकरा मौजूदा मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप मेंडिस का स्थान ले लेंगे।
मेंडिस ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "हां, जयसेकरा मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद संभाल रहे हैं लेकिन मैंने फिलहाल अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला नहीं किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications