ट्वेंटी-20 विश्व कप : न्यूजीलैंड की धमाकेदार शुरुआत (लीड-4)
न्यूजीलैंड की टीम ने दो ओवर की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 31 रन बना लिए थे। कप्तान ब्रेंडन मैक्लम छह गेंदों पर चार चौकों की मदद से 18 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जेसी राइडर ने सात गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 30 गेंदों पर 59 रन बनाने की जरूरत है।
इससे पहले, बारिश के कारण लगभग तीन घंटे बर्बाद होने के बाद कुल 14 ओवरों तक सीमित किए गए इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम ने निर्धारित सात ओवरों में चार विकेट पर 89 रन बनाए।
रेयान वॉटसन ने 10 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 27 रन बनाए। वॉटसन का विकेट 30 रनों के कुल योग पर गिरा। उन्हें इयान बटलर ने रॉस टेलर के हाथों कैच कराया।
इसके बाद 15 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाने वाले केइल कोएत्जर ने नवदीप पूनिया के साथ दूसरे विकेट के लिए 4.3 ओवरो में 59 रन जोड़े। कोएत्जर का विकेट सातवें ओवर की चौथी गेंद पर 89 रन के कुल योग पर गिरा।
पूनिया भी इसी योग पर 15 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर रन आउट हुए। स्कॉटलैंड को चौथा झटका भी 89 रन के कुल योग पर ही लगा।
पारी की अंतिम गेंद पर बटलर ने कोलिन स्मिथ को बोल्ड कर दिया। स्मिथ खाता नहीं खोल सके। बटलर ने दो ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications