For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2018: केरल के लिए हाथ से फिसलता जा रहा है समय

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में हर मैच के साथ केरला ब्लास्टर्स की स्थिति डंवाडोल होती जा रही है। दो बार फाइनल खेल चुकी यह टीम बीते सीजन में प्लेआॅफ में जगह नहीं बना सकी थी। इस सीजन में इससे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन एटीके के खिलाफ सीजन-5 के उद्घाटन मुकाबले में जीत के साथ मानो इस पर किसी की नजर लग गई हो।

कोच डेविड जेम्स की टीम अभी भी अगले दौर का टिकट कटा सकती है। सबकुछ इसी के हाथ में है। इसके लिए हालांकि इसे जीतना शुरू करना होगा और इसकी शुरुआत इसे अपने घर में मंगलवार को जमशेदपुर एफसी के साथ होने वाले मुकाबले से करनी होगी।

शुरुआती आठ मैचों पर नजर डालें तो यह केरल का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। इस टीम ने जीत की स्थिति में रहते हुए अब तक सात अंक गंवाए हैं क्योकि इस टीम ने अंतिम समय में कई गोल खाए हैं।

जेम्स ने अपनी टीम के आगे जाने की सम्भावनाओं पर कहा, ''हम कई मैचों में जीत के करीब आकर हार गए। सीजन की शुरुआत में हमने जो कुछ फैसले लिए थे. वे हमारे हक में नहीं रहे। असल में हम अधिक मौके बना सकते थे। मैं हर मैच जीतना चाहता हूुं और चाहता हूं कि हमारे प्रशंसकों का मनोरंजन हो। इसीलिए मैं चाहता हूं कि आने वाले मैचों में हमारे खिलाड़ी 100 फीसदी दें और इसकी शुरुआत जमशेदपुर के साथ होने वाले मैच से हो।''

मंगलवार को अगर केरल को हार मिलती है तो उसके प्लेआॅफ में पहुंचने की सम्भावना और कम हो जाएगी। बीते साल का प्लेआॅफ का कटआॅफ 30 अंक था और केरल के पास अभी सिर्फ आठ अंक हैं जबकि उसके पास आठ मैच हैं।

जेम्स को इस बात की खुशी होगी कि करेज पेकुसन और स्लाविसा स्टोजानोविक अभ्यास के लिए लौट आए हैं। इस टीम का जमशेदपुर से सामना होने जा रहा है, जो इस मैच में आने से पहले अच्छी फार्म में नहीं है। इस टीम को सिर्फ एक मैच में हार मिली है लेकिन 10 मैचों में उसे छह ड्रॉ का सामना भी करना पड़ा है।

इस सीजन में पहली बार स्टीलनगरी की यह टीम नार्थईस्ट युनाइटेड के खिलाफ गोल नहीं कर सकी और वह मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। इस टीम को सर्गियो सिडोंचा की कमी खल रही है, जिन्होंने एक गोल किया है और तीन एसिस्ट किए हैं।

कोच सीजर फेरांडो ने कहा, ''मैं समझता हूं कि केरल की टीम अच्छा खेल दिखाएगी। उसे ड्रॉ मंजूर नहीं होगा। यह एक अच्छी टीम है और इसके कोच भी अच्छे हैं। यह टीम अपने घर में खेलते हुए और भी खतरनाक हो जाती है लेकिन हम भी इसका सामना करने के लिए तैयार हैं।''

जमशेदपुर के स्टार खिलाड़ी टिम काहिल अब तक एक मैच में भी पूरे 90 मिनट के लिए मैदान पर नहीं उतरे हैं। 329 मिनट के खेल में आस्टेÑलियाई स्टार ने सिर्फ एक गोल किया है। कोच ने कहा, ''टिम अच्छा खेल रहे हैं। 10 दिन पहले ही वह आस्टेÑलिया से आए हैं। मेरी नजर में वह कल के मैच के लिए तैयार हैं। हमें उनके मदद की जरूरत है।''

Story first published: Monday, December 3, 2018, 19:15 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+