आईएसएल-5 : एटीके से ड्रॉ खेलकर दूसरे स्थान पर पहुंचे हाईलैंर्ड्स

नई दिल्ली। नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी शनिवार को इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के 11वें दौर के मुकाबले में दो बार की चैम्पियन एटीके को गोलरहित बराबरी पर रोकते हुए अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

इस सीजन में नार्थईस्ट की टीम पूर्व चैम्पियन के खिलाफ अजेय रही क्योंकि उसने 4 अक्टूबर को कोलकाता में एटीके को 1-0 से हराया था। इस मैच से हासिल एक अंक के साथ हाईलैंर्ड्स नाम से मशहूर पूर्वोत्तर की यह टीम 10 टीमों की अंक तालिका में 20 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। मुम्बई सिटी के भी 20 अंक हैं लेकिन गोल अंतर में नार्थईस्ट बेहतर है।

नार्थईस्ट का यह 11वां मैच था। उसे पांच मैचों में जीत मिली है जबकि पांच मुकाबले बराबरी पर छूटे हैं। एक में उसकी हार हुई है। एटीके का भी यह 11वां मैच था। उसे चार मैचों में जीत मिली है जबकि चार मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। यह टीम 16 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। जमशेदपुर के भी 16 अंक हैं लेकिन गोल अंतर में वह बेहतर स्थिति में है।

दोनों टीमों ने धीमी शुरुआत की। किसी ने जल्दबाजी नहीं दिखाई। आठवें मिनट में नार्थईस्ट के लिए कप्तान बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने मूव बनाया लेकिन वह नाकाम रहा। 10वें मिनट में एटीके के अंकित मुखर्जी की पोला कार्ड मिला।

मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ा, मेजबान टीम ने मेहमानों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। 19वें मिनट तक जाते-जाते मेजबान हावी हो गए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

नार्थईस्ट ने कई प्रयासों के बाद 21वें मिनट में पहला शॉट टारगेट पर लिया। रिडीम त्लांग ने बॉक्स के बाहर से एक तेज शॉट लिया, जो आंद्रे बिके के पैरों के बीच से पोस्ट की ओर बढ़ी लेकिन गोलकीपर अरिंदम भट्टाचार्य सावधान थे।

30वें मिनट में एटीके को बढ़त हासिल करने का अच्छा मौका मिला लेकिन एवर्टन सांतोस द्वारा बनाए गए इस मूव को बलवंत सिंह ने बेकार कर दिया। बलवंत के चिप में दम नहीं था और पोस्ट सामने खड़े पवन कुमार सावधान थे। यह सम्भवत: इस हाफ का सबसे बड़ा मौका था।

45वें मिनट में मेजबान टीम के डिफेंडर मिस्लाव कोमोर्स्की चोटिल हो गए और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। गुरविंदर सिंह ने उनका स्थान लिया। कोमोर्स्की को हैमस्ट्रींग इंजुरी हुई।

दो मिनट के स्टापेज टाइम के अंतिम मिनट में एटीके के लिए कप्तान मैनुएल लेंजारोते ने अच्छा मूव बनाया। फ्रीकिक पर लेंजारोते ने गेंद को बॉक्स में पहुंचाया और गेंद हितेष के पास गई। हितेष को हेडर के जरिए गेंद को पोस्ट में डालना था लेकिन इसी बीच रीगन सिंह बीच में आ गए और संकट को टाल दिया।

इस तरह पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही स्थानापन्न गुरविंदर के खराब पास का फायदा उठाकर लेंजारोते ने गेंद अपने कब्जे में ले ली और तेजी से पोस्ट की ओर बढ़ते हुए एक करारा शॉट लिया लेकिन पवन ने तत्परता दिखाते हुए इस खतरे को टाल दिया।

मेजबान टीम ने इस हमले से उबरते हुए मेहमानों पर लगातार दबाव बनाए रखा लेकिन एटीके के डिफेंस ने अपनी मजबूती दिखाते हुए उसके हर हमले को नाकाम किया। 67वे मिनट में लेंजारोते ने स्कूप के जरिए गेंद को कीगन परेरा के ऊपर से निकालना चाहा लेकिन रीप्ले से पता चला कि कीगन ने गेंद को हाथ से रोका था। रेफरी इस बात को नोटिस नहीं कर सका। नहीं तो, कीगन को निश्तिच तौर पर कार्ड मिला होता।

इसी बीच, 72वें मिनट में मेजबान खिलाड़ी रीगन सिंह को पीला कार्ड मिला। 73वें मिनट में नार्थईस्ट ने त्लांग को बाहर कर निखिल कदम को अंदर किया। निखिल ने आते ही मूव बनाया और बॉक्स के किनारे अपने कप्तान को अच्छा पास दिया। ओग्बेचे ने तेज प्रहार किया लेकिन गेंद सीधे गोलकीपर के हाथों में चली गई।

80वें मिनट में लेंजारोते ने मैदान छोड़ दिया। अल मैमोनी नुसेर ने उनका स्थान लिया। लेंजारोते ने जाते-जाते आंद्रे बिके को कप्तान का आर्मबैंड थमाया। 82वें मिनट में एटीके के एवर्टन सांतोस का क्लोज रेंज से लिया गया शॉट ब्लॉक कर दिया गया। 86वें मिनट में एटीके के बलवंत बाहर गए और कोमल थटाल अंदर आए। लेकिन इन तमाम बदलावों का किसी टीम को कोई फायदा नहीं मिला और दोनों अंक बांटने पर मजबूर हुईं।

Read more about: isl 2018 आईएसएल
Story first published: Sunday, December 9, 2018, 10:49 [IST]
Other articles published on Dec 9, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+