For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

आईएसएल-5 : गोवा की दूसरी हार, बेंगलुरू की पांचवीं जीत

नई दिल्ली। बेंगलुरू एफसी ने गुरुवार को मेजबान एफसी गोवा को 2-1 से हराते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन अपना अजेय क्रम बरकरार रखा है। गोवा को इस सीजन की दूसरी हार मिली। इसके बावजूद वह अंक तालिका में पहले स्थान पर बना हुआ है।

मैच का पहला गोल बेंगलुरू के लिए राहुल भेके ने 34वें मिनट में किया। पहले हाफ में बेंगलुरू 1-0 से आगे रही। दूसरा हाफ काफी नाटकीय रहा। इस हाफ में दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ियों को लाल कार्ड दिखाए गए। दोनों 10-10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हुईं। वापसी की चाह के लिए आतुर गोवा ने 72वें मिनट में बराबरी का गोल करते हुए मैच का रोमांच वापस ला दिया लेकिन 77वें मिनट में बेंगलुरू के कप्तान सुनील छेत्री ने गोल करते हुए अपनी टीम को फिर बढ़त दिलाई जो अंत तक कायम रही।

गोवा ने आठ मैचों से 16 अंक जुटाए हैं। उसकी यह दूसरी हार है। बेंगलुरू ने छह मैचों से 16 अंक जुटाए हैं। उसकी यह पांचवीं जीत है। कम मैचों में गोवा के बराबर अंक जुटाने बावजूद बेंगलुरू टॉप पर नहीं पहुंच सकी क्योंकि को अंतर के लिहाज से गोवा बेहतर स्थिति में है।

बहरहाल, स्कोर के लिहाज से पहला हाफ बेंगलुरू के पक्ष में रहा लेकिन गेंद पर नियंत्रण और मूव बनाने के लिहाज से दोनों टीमों लगभग बराबरी पर रहीं। 34वें मिनट में भेके द्वारा बैक फ्लिक के माध्यम से किए गए बेहतरीन गोल ने अंतर पैदा कर दिया।

भेके द्वारा किए गए गोल का सिलसिला दिमास डेल्गाडो द्वारा लिए गए कार्नर पर शुरु हुआ। डेल्गाडो ने गेंद को जिस्को हर्नांदेज की ओर रवाना किया। हर्नांदेज ने शॉट लिया लेकिन वह असफल हो गया। गेंद सीधे भेके के पास गई और उन्होंने तेजी से पलटते हुए बैक फ्लिक किया और गेंद को पोस्ट में डाल दिया।

भेके 44वें मिनट में अपने गोलों की संख्या दोगुना कर सकते थे। उदांता के क्रास पर माउतोर्दा फाल के असफल टैकल पर भेके ने तेज शॉट गोलपोस्ट की ओर रवाना किया लेकिन वह बार से टकराकर दर्शकदीर्घा में चली गई।

वापसी की चाह में दूसरे हाफ में उतरी मेजबान टीम को 47वें मिनट में उस समय करारा झटका लगा जब मोहम्मद अली को जानबूझकर गेंद को हाथ से रोकने के कारण दूसरा पीला कार्ड दिखाया गया। वह मैदान से बाहर गए और गोवा की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने पर मजबूर हुई। अली को इससे पहले 37वें मिनट में पीला कार्ड मिला था।

अब गोवा पर दबाव बनता दिख रहा था और इसी का नतीजा था कि मैदान पर गरमा-गरमी भी बढ़ गई। इसी क्रम में बेंगलुरू के जिस्को को 51वें मिनट में और गोवा के बोउमोस को 54वें मिनट में पीला कार्ड मिला। गरमा-गरमी काफी बढ़ चुकी थी और गेंद पर नियंत्रण के प्रयास में 59वें मिनट में बेंगलुरू के डेल्गाडो को बोउमोस की गर्दन पर लात मारने के कारण लाल कार्ड मिला। अब दोनों टीमें 10-10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर थीं।

बेंगलुरू के कप्तान सुनील छेत्री ने 69वें मिनट में एक अच्छा मूव बनाया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। 72वें मिनट में गोवा ने एक अच्छा मूव बनाया और बेंगलुरू के डिफेंस को भेदकर बराबरी कर ली। बॉक्स के अंदर आपाधापी के बीच उसके लिए यह गोल ब्रेंडन फर्नांडेस ने किया।

गोवा की टीम अधिक देर तक बराबरी के इस गोल की खुशी नहीं मना सकी क्योंकि छेत्री ने 77वें मिनट में गोल करते हुए अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। छेत्री ने यह गोल उदांता सिंह की मदद से किया। 89वें मिनट में भी छेत्री गोल करने के करीब थे लेकिन जिस्को की चुनौती के आगे वह सफल नहीं हो सके। उनका शॉट गोलकीपर मोहम्मद नवाज की अंगुलियों से डिफलेक्ट होकर क्रॉसबार से टकराकर बाहर चला गया।

इंजुरी टाइम में संधू ने गोवा के खिलाफ अच्छा बचाव किया। खेल के अंतिम मिनट में भी गोवा बराबरी कर सकती थी लेकिन मानवीर सिंह गेंद को बाहर मार बैठे।

Story first published: Friday, November 23, 2018, 15:23 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+