For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2020-21: प्वाइंटस टेबल में टॉप पर पहुंचने के लिये मोहन बागान को मिलेगी गोवा की चुनौती

ISL 2020 21 ATK Mohan Bagan vs Goa Fc Match Preview: नई दिल्ली। एफसी गोवा (FC Goa) के पास हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएस) के सातवें सीजन की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचने का शानदार मौका है लेकिन इसके लिए उसे मैरिनर्स नाम से मशहूर मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान (ATK Mohun Bagan) को हराना होगा। फातोर्दा में रविवार को जीत के साथ गौर्स दूसरे स्थान पर काबिज मैरिनर्स को उनके मौजूदा पोजीशन से हटा सकते हैं। यह मुकाबला काफी रोचक होगा क्योंकि यह दो एसी टीमों के बीच का मुकाबला होगा, जिसमें से एक का अटैक और एक का डिफेंस सबसे अच्छा है। एफसी गोवा (FC Goa) ने इस सीजन में ओपन प्ले से 13 गोल किए हैं जबकि एटीके मोहन बागान (ATK Mohun Bagan) ने संयुक्त रूप से सबसे कम चार गोल अपने कम होने दिए हैं।

सीजन की खराब शुरुआत के बाद जान फेरांडो की टीम ने गुपचुप तरीके से नुकसान की भरपाई कर चुकी है। बीते चार मैचों से यह टीम अजेय है। बीते चार में से तीन मैच यह जीत चुकी है और इस तरह वह अभी 11 टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। अब तक शीर्ष के दो स्थान के लिए मुम्बई सिटी एफसी और एटीके मोहन बागान (ATK Mohun Bagan) के बीच ही मुकाबला चल रहा है।

और पढ़ें: अब भारत में बैठे-बैठे जीत सकते हैं अमेरिका के एक बिलियन डॉलर

इस मैच को लेकर फेरांडो ने कहा,'कल का मैच अच्छा हगा क्योंकि हमारे पास तीन अंक हासिल करने के अलावा एक टीम के तौर पर सुधार करने का भी मौका होगा। यह लीग काफी संक्षिप्त है और इसी कारण हर एक मैच महत्वपूर्ण है। एक टीम के तौर पर हमारे लिए तीन अंक लेना बहुत जरूरी है। जैसा कि सब लोग जानते हैं कि हमारा लक्ष्य प्लेआफ है।'

फेरांडो को हालांकि कुछ चुनौतियों से भी गुजरना पड़ रहा है। लीड लाइन में कौन रहे यह समस्या है। जाज मेंदोजा ने पिछले मैच में दो गोल किए थे और इगोर एंगुलो इस मैच में सुपर-सब के तौर पर उतरे थे। साथ ही वह इस बात को लेकर भी चिंतित हैं कि उनकी टीम ने अब तक सेट-पीसेज से 8 गोल खाए हैं, जो कि एक बड़ी संख्या है।

जहां तक एटीके मोहन बागान (ATK Mohun Bagan) की बात है तो एंटोनियो हाबास की टीम पहले स्थान पर काबिज मुम्बई को पकड़ना चाहती है और इसके लिए उसे रविवार को हर हाल मं जीत चाहिए।

और पढ़ें: ISL-7 : प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखने के लिए नॉर्थईस्ट का सामना करेगी जमशेदपुर

हाबास ने कहा, 'मुम्बई के साथ क्या होता है हमें इससे मतलब नही है। हम क्या कर रहे हैं यह अहम है। हमें पिछले मैच में हार मिली थी और इसने हमारे अंक कम किए थे। हमें अब हर मैच जीतना है। हम पिछले मैच के बारे में नहीं सोच रहे।'

हाबास ने कहा कि वह जानते हैं कि एफसी गोवा (FC Goa) के पास अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन उनकी टीम में अच्छे खिलाड़ी हैं और इनकी बदौलत वह अगले मैच में 90 मिनट की चुनौती स्वीकार करते हैं।

Story first published: Saturday, January 16, 2021, 18:07 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+