For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 7: ईस्ट बंगाल को पहली जीत की तलाश, चेन्नईयन एफसी से होगा मुकाबला

ISL 2020 21 Chennaiyin FC vs SC East Bengal Match Preview: नई दिल्ली। एसी ईस्ट बंगाल हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में अब भी अपनी पहली जीत की तलाश में हैं और अब शनिवार को उसे यहां तिलक मैदान पर पूर्व चैम्पियन चेन्नइयन एफसी की चुनौती का सामना करना है। सातवें सीजन में छह मैचों के बाद भी ईस्ट बंगाल के खाते में अब तक एक भी जीत नहीं आई है। लीग की नई टीम ने अपने पहले सीजन में अब तक सबसे कम तीन गोल किए हैं और संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 11 गोल खाएं हैं। टीम ने जो तीन गोल किए हैं, उनमें से दो गोल तो जैक्स मगोमा ने हैदराबाद एफसी के खिलाफ दागे हैं।

हालांकि, टीम ने अपने पिछले कुछ मैचों से अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। हैदराबाद के खिलाफ टीम की किस्मत उसके साथ नहीं थी जबकि केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ उसे अंक बांटना पड़ा था। फॉलर ने अब जोर देकर कहा है कि उनके खिलाड़ियों ने उस निराशा को पीछे छोड़ दिया है।

और पढ़ें: BCCI ने चेतन शर्मा को बनाया भारतीय टीम का नया मुख्य चयनकर्ता, चयन समिति में शामिल हुए यह दो खिलाड़ी

फॉलर ने कहा, 'हमें जो मनोबल मिला है, वह अच्छा है। कई बार हम दुर्भाग्यपूर्ण रहे हैं। यह पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप अंतिम समय में गोल खा रहे हैं। लेकिन हमने वास्तव में अच्छा खेला और कई मौके बनाए। हम मैच को अच्छे तरीके से जीत सकते थे। लेकिन यही फुटबाल है।'

फॉलर ने कहा कि उनके खिलाड़ी प्रेरणा के मामले में कम नहीं थे और उन्हें उम्मीद है कि सुधार के बाद परिणाम सामने आएंगे।

उन्होंने कहा, किसी भी खिलाड़ी को प्रेरित होने में मुश्किल नहीं होना चाहिए। यह एक ऐसा काम है जिसे हम सभी करना पसंद करते हैं। हम खेलते हैं क्योंकि हम इससे प्यार करते हैं। यही तो प्रेरणा है। हम ज्यादा दूर नहीं हैं। चीजें बदल रही है और उम्मीद है कि यह जल्द होगा।

और पढ़ें: Boxing Day Test: क्या मेलबर्न में केएल राहुल को बाहर करना पड़ेगा भारी

चेन्नइयन की हालत भी ज्यादा सही नहीं है। टीम ने लीग में अब तक केवल पांच ही गोल किए हैं। इनमें से दो गोल ओपन प्ले से आए हैं। हालांकि एफसी गोवा के खिलाफ मिली जीत से उसका मनोबल बढ़ा हुआ है।

कोच कसाबा लाजलो जानते हैं कि उनके अगले कुछ मैच यह तय करेंगे कि किस तरह से गति बदलती है।

लाजलो ने कहा, 'अगर आप दावेदार हैं तो भी बहुत दबाव है। अगर आप दो मैच जीतते हैं, तो आप तालिका में शीर्ष पर जाते हैं और अगर आप दो मैच हारते हैं, तो आप नीचे गिरते हैं। यह हमारे लिए कठिन मैच होगा। वे एक नई टीम हैं, लेकिन उन्होंने अच्छी तरह से खुद को ढ़ाला है। हमें बहुत अच्छे से खुद को ध्यान केंद्रित करना होगा।'

Story first published: Friday, December 25, 2020, 19:09 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+