For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2020-21: चेन्नइयन एफसी को रौंदकर तीसरे पायदान पर पहुंची हैदराबाद, 2-0 से हराया

ISL 2020 21 Hyderabad FC vs Chennaiyin FC Match Highlights: नई दिल्ली। दोनों हाफ में किए गए गोलों की मदद से हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) ने रविवार को दो बार के चैम्पियन चेन्नइयन एफसी (Chennaiyan FC) को 2-0 से हराते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन की अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। शनिवार को नॉर्थइस्ट युनाइटेड एफसी के हाथों मुम्बई सिटी एफसी की चौंकाने वाली हार के बाद हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गया था लेकिन अब इस मुकाबले से हासिल तीन अंकों के साथ वह दो स्थान चढ़ते हुए 22 अंकों के साथ एफसी गोवा (21) और हाईलैंडर्स (21) को पीछे छोड़ते हुए तीसरे क्रम पर पहुंच गया है।

हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) की यह 15 मैचों में पांचवीं जीत है जबकि चेन्नई को इतने ही मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। वह 16 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। मुम्बई सिटी एफसी (30) पहले और एटीके मोहन बागान (24) दूसरे स्थान पर विराजमान हैं। गोवा चौथे स्थान पर है जबकि हाईलैंडर्स एक बार फिर पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

और पढ़ें: ISL 2020-21: ड्रॉ के फेर में फंसी ओडिशा-जमशेदपुर की टीमें, मैदान पर होगी जीत की तलाश

पहला हाफ निजाम्स के नाम रहा। फ्रैन सैंदाजा ने 28वें मिनट में मिडफील्ड से जोआओ विक्टर द्वारा बॉक्स के बिल्कुल करीब मिले एक बेहतरीन थ्रू पास पर गोल करते हुए उसे 1-0 से आगे कर दिया, जिसे हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) की टीम पहले हाफ की समाप्ति तक सुरक्षित रखने में सफल रही। यह इस हाफ का एकमात्र बड़ा मूव रहा। जहां तक चेन्नइयन एफसी (Chennaiyan FC) एफसी बात है तो 48 की तुलना में 52 फीसदी बॉल पजेशन और बराबरी के दो कार्नर मिलने के बावजूद वह हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) के बॉक्स में कोई धमाल नहीं कर सकी।

हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) ने शुरुआत में अच्छे मूव बनाए लेकिन उन्हें हर बार मुंह की खानी पड़ी। उसे शुरुआती 20 मिनटों में दो कार्नर मिले लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सकी। 28वें मिनट में हालांकि सैंडाजा और विक्टर के मूव ने कमाल कर दिया। विक्टर के थ्रू पास पर सैंदाजा ने चेन्नइयन एफसी (Chennaiyan FC) के डिफेंडर और गोलकीपर विशाल कैथ को छकाते हुए एक बेहतरीन गोल किया। बराबरी का गोल करने को उतारू चेन्नइयन एफसी (Chennaiyan FC) ने 47वें मिनट में एक अच्छा हमला किया। एली साबिया डिफेंस से हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) के पोस्ट तक गए और एक तगड़ा शॉट लिया, जिसने लक्ष्मीकांत काट्टीमनी को तो छका दिया लेकिन गेंद क्रासबार से टकराकर दिशाहीन हो गई।

और पढ़ें: IPL 2021: 11 अप्रैल से होगा आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज, जानें कब होगा फाइनल मैच

हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) ने 52वें मिनट में अपने गोल स्कोरर सैंदाजा को बाहर कर जोएल चियानीजी को अंदर लिया। 55वें मिनट में जेरी लालरिंजुआला गेंद लेकर हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) के बॉक्स में पहुंचा, जहां आशीष राय ने गेंद छीनने के प्रयास में उन्हें गिरा दिया लेकिन रेफरी ने पेनाल्टी नहीं दिया।

हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) ने 57वें मिनट में भी एक बदलाव किया। 59वें मिनट में चेन्नइयन एफसी (Chennaiyan FC) के मेमो मोउरा को पीला कार्ड मिला। 61वें मिनट में जेरी ने एक और अच्छा हमला किया लेकिन इस बार वह गेंद को सीधे काट्टीमनी के हाथों में मार बैठे। 67वें मिनट में हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) के कप्तान एरिडेन सांटाना को पीला कार्ड मिला। चेन्नई की टीम लगातार दबाव बना रही थी। इसी क्रम में 67वें मिनट में फैतकुलो फैतकुलोएव ने बॉक्स के अंदर से एक अच्छा शॉट लिया लेकिन गेंद एक बार फिर क्रासबार से टकरा गई। 69वें मिनट में हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) ने साहित तावोरा को अंदर लिया।

74वें मिनट में साबिया ने चेन्नई के लिए एक बार फिर मौका बनाया और चांग्ते की मदद से एडविन वैंसपॉल तक गेंद पहुंचाई लेकिन वेंसपॉल गेंद को सही दिशा नहीं दे सके। 79वें मिनट में रहीम अली चेन्नई के लिए गोल करने के बिल्कुल करीब थे लेकिन वह इस मौको नहीं भुना सके। 81वें मिनट में रहीम को बाहर किया गया। 83वें मिनट में सुपर सब जोएल चियानीजी ने गोल करते हुए हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) को 2-0 से आगे करते हुए एक लिहाज से उसकी जीत पक्की कर दी। चेन्नई ने हालांकि अंतिम पलों में भी कुछ अच्छे मूव बनाए लेकिन तब तक उसके लिए काफी देरी हो चुकी थी। इस तरह दो बार आईएसएल खिताब जीत चुकी चेन्नई की टीम सीजन की पांचवीं हार को मजबूर हुई।

Story first published: Sunday, January 31, 2021, 19:39 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+