For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2020-21: पहले हाफ में पिछड़ने के बाद हैदराबाद की जबरदस्त वापसी, बेंगलुरू को ड्रॉ पर रोका

ISL 2020 21 Hyderabad Fc vs Bengaluru FC Match Highlights: नई दिल्ली। हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) 85वें मिनट तक 0-2 से पीछे चल रही थी लेकिन इसके बाद पांच मिनट के भीतर उसने दो गोल करते हुए यहां वास्को के तिलक मैदान पर बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) एफसी को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। अपनी हार टालते हुए हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) की टीम हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन की अंक तालिका में 19 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है। उसका यह लगातार तीसरा ड्रॉ है। दूसरी ओर, इस सीजन का अपना छठा ड्रॉ खेलने वाली बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) की टीम 15 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

पहला हाफ बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) के नाम रहा। कप्तान सुनील छेत्री द्वारा नौवें मिनट में किए गए गोल की मदद से उसने लीड हासिल की और उसे इस हाफ के अंत तक बरकरार रखा। बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) को हालांकि पांचवें मिनट में उस समय झटका लगा था जब उसके स्टार जुआनन को चोट लगी और सातवें मिनट वह इस कारण मैदान से बाहर जाने को मजबूर हुए थे। उनकी जगह पराग श्रीवास मैदान पर आए।

और पढ़ें: गर्लफ्रैंड का जन्मदिन मनाने के लिये रोनाल्डो ने कोरोना नियमों को किया तार-तार, लग सकता है भारी जुर्माना

बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) ने हालांकि इस झटके से उबरे हुए नौवें मिनट में शानदार गोल के जरिए लीड ले ली। यह गोल छेत्री ने क्लीन सिल्वा की फ्रीकिक पर हेडर के जरिए किया। 16वें मिनट में बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) के फ्रांसिस्को गोंजालेज को पीला कार्ड मिला। 27वें मिनट में बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) ने एक और अच्छा मूव बनाया लेकिन लिस्टन कोलाको और पराग के इस मूव को अनुभवी राहुल भेके ने नाकाम कर दिया।

इस हाफ के अंत में भी बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) ने 43वें मिनट में एक बेहतरीन मूव बनाया लेकिन ओदेई ओनाइंडिया ने निजाम्स को एक और गोल खाने से रोका। एक गोल से पिछड़ रही हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) ने 47वें मिनट में एक अच्छा प्रयास किया। हितेश शर्मा द्वारा लिए गए कार्नर पर कप्तान एरिडेन सांटाना ने हेडर का प्रयास किया लेकिन वह पूरी तरह गेंद तक नहीं पहुंच सके।

54वें मिनट में बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) के पराग को पीला कार्ड मिला। 54वें मिनट में हालीचरण नारजारे के लेफ्ट फ्लैंक से क्रास पर सांटाना ने एक बार फिर हेडर के जरिए गोल करने प्रयास किया लेकिन गुरप्रीत सिंह संघू ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाते हुए गेंद को रोक दिया। निजाम्स अभी माहौल बनाने का प्रयास कर ही रहे थे कि बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) ने एक और गोल करते हुए लीड डबल कर ली। उसके लिए यह गोल लियोन अगस्टीन ने 61वें मिनट में किया। हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) ने 66वें मिनट में दो जबकि बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) ने 67वें मिनट में एक बदलाव किया। गोल स्कोरर अगस्टीन बाहर गए और नोरेन सिंह अंदर लिए गए।

और पढ़ें: IND vs ENG: चेन्नई के मैदान पर 35 सालों से अजेय है भारतीय टीम, जानें कैसा है रिकॉर्ड

हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) की टीम लगातार बदलावों के जरिए वापसी की कोशिश कर रही थी। इसी क्रम में उसने 73वें मिनट में दो और बदलाव किए। 78वें मिनट में हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) के रोनाल्ड अल्बर्ग गोल करनेे के काफी करीब थे लेकिन इससे पहले कि वे शॉट ले पाते सहायक रेफरी ने उन्हें ऑफसाइड करार किया। अगर वह ऑफसाइड नहीं होते तो निजाम्स अपना खोल लेते। 82वें मिनट में बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) के एरिक पार्टालू को पीला कार्ड मिला। निजाम्स के कप्तान सांटाना ने दूसरे हाफ की शुरुआत में कई अच्छे प्रयास किए थे लेकिन वह नाकाम रहे थे। सांटना को आखिरकार 86वें मिनट में सफलता मिली और वह अपन टीम के लिए पहला गोल करने में सफल हुए।

पहला गोल होने के बाद हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) की टीम ऊर्जा से भर गई और 91वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 2-2 कर दिया। उसके लिए यह गोल फ्रांज सांदाजा ने किया। जो टीम पांच मिनट तक हार के मुहाने पर खड़ी थी उसने अपने शानदार खेल के जरिए हार से खुद को बचा लिया।

Story first published: Thursday, January 28, 2021, 22:01 [IST]
Other articles published on Jan 28, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+