For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 7: ईशान पंडिता के चलते टूटा मोहन बागान की जीत का सपना, गोवा ने खेला ड्रॉ

ISL 2020 21 ATK Mohun Bagan vs Goa FC Match Highlights: नई दिल्ली। सुपर-सब इशान पंडिता द्वारा 85वें मिनट में किए गए शानदार गोल की बदौलत एफसी गोवा (FC Goa) ने रविवार को फातोर्दा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के अपने 12वें दौर मुकाबले में मौदूजा चैम्पियन एटीके मोहन बागान (ATK Mohun Bagan) को 1-1 की बराबरी पर रोक लिया। तीन बार के चैम्पियन एटीकेएमबी (ATKMB) ने 75वें मिनट में इदु गार्सिया द्वारा डाइरेक्ट फ्रीकिक पर किए गए गोल की मदद से लीड ली थी लेकिन 80वें मिनट में एलेक्सजेंडर जेसुराज की जगह मैदान पर आए पंडिता ने अपने आगमन के पांच मिनट बाद ही कमाल करते हुए एफसी गोवा (FC Goa) के लिए संजीवनी सरीखा गोल कर दिया।

एफसी गोवा (FC Goa) का यह 12वां और एटीकेएमबी (ATKMB) का 11वां मैच था। एटीकेएमबी (ATKMB) सीजन के इस तीसरे बराबरी के मुकाबले के बावजूद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मजबूती से काबिज है। उसके खाते में 21 अंक हैं। एफसी गोवा (FC Goa) के खाते में 19 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। एफसी गोवा (FC Goa) ने सीजन का अपना चौथा ड्रा खेला है। मजबूत अटैक वाले एफसी गोवा (FC Goa) और मजबूत डिफेंस वाले एटीकेएमबी (ATKMB) के बीच के इस रोमांचक मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।

और पढ़ें: ISL 2020-21: जमशेदपुर को हरा पांचवे पायदान पर पहुंचा नॉर्थइस्ट बंगाल, 2-1 से हराया

मैदान पर हालांकि बाल पजेशन के मामले में एटीकेएबी का पलड़ा भारी रहा। उसने 69 फीसदी समय तक गेंद अपने कब्जे में रखा लेकिन इसके बावजूद वह एफसी गोवा (FC Goa) के डिफेंस को भेद नहीं पाई। इसका कारण यह रहा कि इस हाफ मे उसका पास एकुरेसी सिर्फ 48 फीसदी रहा जबकि एफसी गोवा (FC Goa) की टीम ने 77 फीसदी एकुरेसी के साथ पासिंग की।

इस हाफ में एफसी गोवा (FC Goa) को जहां एक भी कॉर्नर नहीं मिला वहीं एटीकेएमबी (ATKMB) ने तीन कार्नर हासिल किए लेकिन वह इनमें से एक का भी फायदा नहीं उठा सकी। एफसी गोवा (FC Goa) ने इस हाफ में तीन अच्छे मौके बनाए लेकिन एटीकेएमबी (ATKMB) का डिफेंस मुस्तैदी से उन्हें नकारने में सफल रहा। इसी तरह एटीकेएमबी (ATKMB) ने एक अच्छा मौका बनाया लेकिन उसे नकार दिया गया।

दो अच्छी टीमों के बीच जब मैच हो रहा होता है तो ध्यान खेल पर होता है न कि फाउल पर, यही कारण रहा कि इस हाफ में एक भी बुकिंग नहीं हुई। दूसरे हाफ की शुरुआत में प्रीतम कोटाल ने एफसी गोवा (FC Goa) के जार्ज मेंदोजा और अल्बर्टो नोग्वेरा की जोड़ी द्वारा बनाए गए एक मूव को नाकाम किया। इसी तरह 50वें मिनट में सेरीटन फर्नांडिस का एक शाट पोस्ट से टकराकर लौट गया।

और पढ़ें: AUS vs IND: चैपल ने टिम पेन को लिखा ओपन लेटर, कहा- कमजोरी की निशानी है गाली-गलौज

इसी तरह 54वें और 57वें मिनट में भी एफसी गोवा (FC Goa) ने दो अच्छे हमले किए। 61वें मिनट में हालांकि एटीकेएमबी (ATKMB) ने अच्छा मूव बनाया लेकिन इवान गोंजालेज ने उसे नकार दिया। इसी मिनट में गोंजालेज और एटीकेएमबी (ATKMB) के कार्ल मैक्हग को पीला कार्ड मिला।

63वें मिनट में एटीकेएमबी (ATKMB) और 65वें मिनट में एफसी गोवा (FC Goa) ने एक-एक बदलाव किए। एफसी गोवा (FC Goa) ने ब्रेंडन को चोटिल होने पर मजबूरन बदलाव किया औऱ देवेंद्र मुरगांवकर को अंदर लिया। 67वें मिनट में एटीकेएमबी (ATKMB) के डिफेंस ने एफसी गोवा (FC Goa) का एक बड़ा हमला नाकाम किया।

लगातार हमले एफसी गोवा (FC Goa) की टीम कर रही थी लेकिन गोल करना का पहला मौका एटीकेएमबी (ATKMB) को मिला। 74वें मिनट में जेम्स डोनाची द्वारा राय कृष्णा को बाक्स के बाहर गिराए जाने पर एटीकएएमबी को फ्रीकिक मिला, जिस पर सीधा गोल करते हुए इदु गार्सिया ने एटीकेएमबी (ATKMB) को 1-0 से आगे कर दिया।

एक गोल से पिछड़ने के तुरंत बाद एफसी गोवा (FC Goa) ने 80वें मिनट में दो बदलाव किए। इसमें इशान पंडिता भी शामिल थे। 81वे मिनट में गार्सिया बाहर गए और जेवियर हर्नांदेज अंदर लिए गए। पंडिता ने आते ही कमाल किया और 85वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। 89वें मिनट में सुपर सब मानवीर सिंह ने एक अन्य सुपर-सब जेवियर हर्नांदेज के क्रास पर हेडर से गोल करने का प्रयास किया लेकिन उनका हेडर क्रासबार से टकराकर दिशाहीन हो गया। पांच मिनट के इंजुरी टाइम में भी कोई और गोल नहीं हुआ और इस तरह दोनों टीमों को अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा।

Story first published: Sunday, January 17, 2021, 21:47 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+