नई दिल्ली। जैक्सन सिंह द्वारा इंजुरी टाइम में किए गए गोल की मदद से केरला ब्लास्टर्स (Kerala Blasters) ने हीरो इंडियन सुपर लीग (Indian Super League) के सातवें सीजन में रविवार को ईस्ट बंगाल (East bengal) को उसकी पहली जीत से रोक दिया और उसे 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। ईस्ट बंगाल (East bengal) ने पहले हाफ में बकैरी कोने के आत्मघाती गोल से 1-0 की लीड को इंजुरी टाइम तक बरकरार रखा, लेकिन जैक्सन ने इंजुरी टाइम में गोल करके उसे सीजन की पहली जीत से महरूम कर दिया और केरला को हार से बचा लिया।
ईस्ट बंगाल (East bengal) की छह मैचों में यह दूसरा ड्रॉ है। टीम के अब दो अंक हो गए हैं और अब वह तालिका में 10वें नंबर पर पहुंच गई है। टीम को चार हार भी मिली है। केरला को छह मैचों में तीसरी बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और अब वह तीन अंकों के साथ नौंवें नंबर पर है। केरला को अब तक तीन हार मिली है।
सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश में दोनों टीमें चार-चार बदलाव के साथ उतरी। पहले हाफ में ईस्ट बंगाल (East bengal) टॉप पर रहा और उसने केरला की गलती के कारण बढ़त भी बना ली। पहले 10 मिनट में ईस्ट बंगाल (East bengal) ने आक्र्रमण करना शुरू कर दिया। केरला ने भी 11वें मिनट में एक मौका बनाया, जब उसके खिलाड़ी कोस्टा ने हेडर के जरिए बॉल को नेट में पहुंचाने की कोशिश, लेकिन बॉल ऊपर से निकल गया।
और पढ़ें: ISL 7: मुंबई ने रोका हैदराबाद का विजयी रथ, 2-0 से जीता मैच, अंक तालिका में टॉप पर पहुंचा
दो मिनट बाद ही जैकब मगोमा और मोहम्मद रफीक ने बॉक्स के अंदर एक अच्छा मूव बनाया, लेकिन 13वें मिनट में केरला के बकैरी कोने दुर्भाग्यवश बॉल को अपने ही नेट में दे मारे। ऐसा लग रहा था कि इस आत्मघाती गोल में आईएएसएल में अपना 50वां मैच खेल रहे निशू कुमार का भी हाथ था, लेकिन कोने के इस आत्मघाती गोल ने ईस्ट बंगाल (East bengal) को पहले 15 मिनट के अंदर ही 1-0 से आगे कर दिया।
सीजन में अपना तीसरा गोल खाते में जोड़ने के बाद ईस्ट बंगाल (East bengal) ने अपना आक्रमण तेज कर दिया। 16वें मिनट में ईस्ट बंगाल (East bengal) के एंथोनी अपनी टीम की लीड को डबल करने से चूक गए। हालांकि इसके बावजूद 32वें मिनट तक केरला 58 फीसदी बॉल पजेशन के साथ मैच में हावी दिख रही थी।
39वें मिनट में एंथोनी ने एक बार फिर से बॉक्स के लेफट साइड से एक शॉट लगाया, जिसे ब्लॉक कर दिया गया। ईस्ट बंगाल (East bengal) ने इसके बाद पहले हाफ तक अपनी बढ़त को कायम रखा। पहले हाफ में ईस्ट बंगाल (East bengal) ने चार शॉट टारगेट पर लगाए जबकि केरला एक शॉट ही टारगेट पर ले पाई।
और पढ़ें: ISL 7: ईस्ट बंगाल को हराने की तैयारी में एटीके मोहन बागान, रोकेगी विजयी रथ
केरला की टीम दूसरे हाफ में तीन बदलाव के साथ उतरी। 52वें मिनट में केरला के कोने के पास अपने आत्मघाती गोल की भरपाई करने का मौका था। कोने को फकुंडो परेयरा से एक क्रॉस मिला और गोल के पास मौजूद कोने ने इसे हेडर के जरिए गोलपोस्ट में डालने की कोशिश की। लेकिन वह कुछ इंचों से चूक गए। छह मिनट बाद ही कोने को येलो कार्ड मिला।
72वें मिनट में ईस्ट बंगाल (East bengal) के सुरचंद्र सिंह को भी येलो कार्ड का सामना करना पड़ा। 10 मिनट बाद ही केरला ने कोने को बाहर करके लालथांगो को मैदान पर बुलाया। दो मिनट बाद ही ईस्ट बंगाल (East bengal) के कप्तान डैनियल फॉक्स को येलो कार्ड मिला।
इसके बाद मु्रकाबला इंजुरी टाइम में चला गया, जहां छह मिनट का अरिक्ति समय जोड़ा गया और जैक्सन ने वहां अब्दुल समद की मदद से गोल करके केरला को 1-1 से बराबरी दिला दी और ईस्ट बंगाल (East bengal) को सीजन की पहली जीत दर्ज करने से रोक दिया।