For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2020-21: लगातार 5वीं हार से बाल-बाल बची ईस्ट बंगाल, केरला के खिलाफ खेला ड्रॉ

ISL 2020 21 East Bengal vs Kerala Blasters Match Highlights: नई दिल्ली। स्कॉट नेविल के इंजुरी टाइम में किए गए गोल की मदद से ईस्ट बंगाल (East bengal) ने शुक्रवार को यहां वॉस्को के तिलक मैदान पर खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग आईएसएल के सातवें सीजन में केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। नेविल ने ईस्ट बंगाल (East bengal) को सीजन की पांचवीं हार से बचाया। ईस्ट बंगाल (East bengal) को 11 मैचों में पांचवीं बार जबकि केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) को इतने ही मैचों में चौथी बार ड्रॉ खेलना पड़ा है। ईस्ट बंगाल (East bengal) 11 अंकों के साथ नौवें जबकि केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) 10 अंकों के साथ 10वें नंबर पर है। केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) के लिए जॉर्डन मरे ने 64वें मिनट में जबकि ईस्ट बंगाल (East bengal) के लिए स्कॉट नेविल ने इंजुरी टाइम में गोल किया।

दोनों टीमों के बीच पहला हाफ गोलरहित रहा। हालांकि दोनों मौके जरूर बनाए। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। मैच के पांचवें मिनट में ही केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) के जैक्सन सिंह को येलो कार्ड दिखाया गया जबकि अगले मिनट में केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) के जॉर्डन मरे ने एक बेहतरीन शॉट लगाया, जोकि सीधे ईस्ट बंगाल (East bengal) के गोलकीपर देबजीत मजूमदार के हाथों में जा समाई।

और पढ़ें: अब भारत में बैठे-बैठे जीत सकते हैं अमेरिका के एक बिलियन डॉलर

11वें मिनट में केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) के गोलकीपर अल्बीनो ने बेहतरीन बचाव करते हुए ईस्ट बंगाल (East bengal) के हरमनप्रीत के शॉट को विफल कर दिया। 25वें मिनट में रेड एंड ब्रिज के नाम से मशहूर ईस्ट बंगाल (East bengal) के ब्राइट एनोबाखेरे भी अपनी टीम का खाता खोलने के नाकामयाब रहे। 34वें मिनट में पिछले दो मौकों पर बेहतरीन असिस्ट करने वाले मिलान सिंह रेफरी की नजरों में आ गए और उन्हें येलो कार्ड का सामना करना पड़ा।

इसी दौरान केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) के फाकुंडो ने सहल अब्दुल समद के असिस्ट पर मौका बनाने की कोशिश, लेकिन वे इसमें चूक गए और उनका शॉट आफ टारगेट हो गया। 35वें मिनट में केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) विसेंटे गोमेज गैरी हूपर के हेडर पर भी केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) का खाता नहीं खोल पाए और दोनों ही टीमों के बीच पहला हाफ गोलरहित रहा।

ईस्ट बंगाल (East bengal) दूसरे हाफ में मिडफील्डर अजय छेत्री के साथ मैदान पर उतरी। छेत्री का आईएसएल के यह सातवें सीजन में ईस्ट बंगाल (East bengal) के लिए पहला मैच है। रेड एंड गोल्ड ने शनिवार को ही उन्हें बेंगलुरु एफसी से लोन पर अपने साथ जोड़ा है। 55वें मिनट में केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) के गैरी हूपर इंचों से गेाल दागने का एक बड़ा मौका चूक गए।

और पढ़ें: IPL 2021 की नीलामी से पहले CSK में होगा बड़ा फेरबदल, इन 8 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता

62वें मिनट में केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) ने अपना पहला बदलाव किया, टीम ने फाकुंडो की जगह लालथांगा को मैदान पर उतारा। दो मिनट बाद ही आस्ट्रेलियन फॉरवर्ड जोर्डन मरे ने ईस्ट बंगाल (East bengal) की डिफेंस में सेंध लगाने का शानदार काम किया। मरे ने गोलीकपर अल्बीनो गोमेज के असिस्ट पर शानदार गेाल करते हुए केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) ब्लास्टर्स को 1-0 से आगे कर दिया।

गोमेज ने बॉल को ईस्ट बंगाल (East bengal) के बॉाक्स में भेजा, जोकि सीधे मरे के पास पहुंची और मरे ने इसे अपने कब्जे में लेकर मजूमदार को छकाते हुए बॉल को नेट में डाल दिया। 64वें मिनट में किए गए मरे इस गोल से केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) अब एक गोल से आगे थी। 72वें मिनट में ईस्ट बंगाल (East bengal) ने मैटी स्टीमन को मैदान पर उतारा।

इसके बावजूद भी अभी एक गोल से पीछे थी। 82वें मिनट में उसके खिलाड़ी एंथोनी पिक्लकिंगटन बंगाल को बराबरी दिलाने से चूक गए। इसके बाद तो दोनों ही टीमें खिलाड़ियों को अंदर बाहर करती रहीं। इसके बाद मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया, जहां नेविल ने शानदार गोल करते हुए ईस्ट बंगाल (East bengal) को सीजन की पांचवीं हार से बचा लिया और केरला ब्लास्टर्स (Kerala blasters) को अंक बांटने पर मजबूर कर दिया।

Story first published: Friday, January 15, 2021, 22:12 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+